BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़पत्थलगांव (जशपुर)बधाई शुभकामनाएंमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

CM विष्णुदेव साय गृह ग्राम बगिया में अपना जन्मदिन मनाने रवाना,बालक आश्रम के बच्चों को कराएंगे “न्योता भोजन”

CM साय का न्योता भोज : बच्चों ने की मासूम मनुहार - सीएम सर हमसे मिलने आते रहिएगा

THE NARAD NEWS 24,,,,रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज अपना जन्मदिन अपने गृह ग्राम बगिया में बच्चों के बीच मनाएंगे। इस अवसर सीएम साय शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम बगिया जिला जशपुर के बच्चों को न्योता भोजन कराएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ी में न्योता भोजन की शुरुआत की गई है। हालहीं में रायपुर कलेक्टर डॉ  गौरव सिंह ने  अपने जन्मदिन पर बच्चों को न्योता भोजन कराया था। सीएम साय भी आज अपने जन्मदिन पर अपने गृह ग्राम बगिया के बच्चों के साथ न्योता भोजन करेंगे। वे शासकीय अजजा बालक आश्रम में बच्चों के बाद न्योता भोज में शामिल होने के बाद पैतृक घर जाएंगे। सीएम शाम 5.30. बजे रायपुर लौटेंगे।
जशपुर रवाना होने के पूर्व सीएम साय ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ दौरे ओर आ रहे हैं। लगतार सभी वरिष्ठ नेता भी पहुंचेंगे।

JASHPUR। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर बगिया में बालक आश्रम शाला के बच्चों को न्योता भोज दिया। उन्होंने जमीन पर बैठ कर बच्चों के साथ भोजन किया। बच्चों को दुलार करते हुए उन्होंने अपनी थाली से मिठाई भी अपने बाजू में बैठे बच्चों अनुज और सुमित को बांट दिया और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ना है। नन्हे बच्चे भी मुख्यमंत्री साय को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित रहे और मुख्यमंत्री से कहा कि “सीएम सर हमसे मिलने और आइएगा।” मुख्यमंत्री साय बच्चों की इस मासूम मनुहार पर मुस्कुराए और कहा बगिया तो मेरा घर है तो आप लोगों से मिलने तो आता ही रहूंगा।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker