BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

The narad news 24,,,,,,,रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी कल 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा दोपहर 1:00 बजे रायपुर पहुँचेंगे और विमानतल से वे सीधे सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। श्री नड्डा अपराह्न 3.15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे, जहाँ महेश कॉलोनी (पुलगाँव) में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। श्री नड्डा अपराह्न 4 बजे भाजपा के “लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” अभियान के तहत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक (दुर्ग) तक आहूत पदयात्रा में शिरकत करेंगे।

 

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान शाम 7 बजे रायपुर पहुँचेंगे। श्री चौहान शनिवार 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राजधानी के आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट के खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। श्री चौहान दोपहर 1.30 बजे राजधानी के नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। यह पदयात्रा भाजपा के “लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” अभियान के तहत आयोजित है।

 

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद डॉ. त्रिवेदी का दोपहर 1 बजे रायपुर आगमन होगा। वे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

—————–

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button