CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए – कांग्रेस

1 नवंबर को वोट बचाओ, देश बचाओ रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में

The narad news 24,,,,,,रायपुर/29 अक्टूबर 2026। भाजपा द्वारा वोट चोरी के समर्थन में लोकतंत्र बचाओ अभियान वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश के मतदाता अपने मतदान के अधिकार की चोरी के खिलाफ लामबंद है। युवा, छात्र, विपक्षी दल, आम आदमी सभी एसआईआर के माध्यम से वोट चोरी के खिलाफ एकजुटता से खड़े है। भाजपा और चुनाव आयोग के गठबंधन के खिलाफ पूरे देश में वातावरण इससे घबरा कर भाजपा लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाने जा रही है। भाजपा देश के मतदाताओं और नागरिकों को भीड़ तंत्र बताने का दुस्साहस कर रही है। इसी भीड़ तंत्र से भारत का लोकतंत्र पुष्पित और पल्लवित है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का अभियान चोरी ऊपर से सीनाजोरी है। जब वोट चोरी का षडयंत्र रंगे हाथों पकड़ा गया, तो भाजपा ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए मैदान में उतर आई। यह साबित करता है कि यह प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि भाजपा का प्रायोजित वोटर डिलीट सिंडिकेट है। छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र और बाबा साहब अंबेडकर के दिए संवैधानिक अधिकारों पर भाजपा सरकार ने डाका डालना शुरू कर दिया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के नाम पर गरीब, किसान, मजदूर और आदिवासियों के नाम मतदाता सूची से षडयंत्रपूर्वक काटे जा रहे हैं। जब कांग्रेस ने इस वोट चोरी का रंगे हाथों पर्दाफाश किया, तो बौखलाई भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए ज्ञानेश कुमार जी के बचाव में उतर आई है। भाजपा का यह बचाव ही साबित करता है कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘‘वोट बचाओ, देश बचाओ’’ रैली रामलीला मैदान में आयोजित है। इस रैली में छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से सभी जिलों के कार्यकर्ता टेªनों, बसों एवं वायु मार्ग तथा निजी वाहनों में दिल्ली रवाना होंगे। समूचे देश से 10 लाख से अधिक लोग मोदी और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ का हर नेता कार्यकर्ता, पदाधिकारी दिल्ली आवश्यक रूप से पहुंचेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा एसआईआर के निरस्तीकरण और काटे गये वोटों की बहाली तक कांग्रेस का आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button