BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा का तीखा सवाल : पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के अनुसार सुरक्षा में कमी नक्सल मुक्ति का प्रमाण, फिर पीसीसी चीफ बैज का विलाप क्यों

सांसद महेश कश्यप का पलटवार : बस्तर में कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, बघेल के बयान को झुठला रहे बैज! अगर बैज के पास नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त जानकारी है, तो सरकार को दें प्रामाणिक तथ्य; सुरक्षा बल करेंगे खात्मा

The narad news 24,,,,,,*रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेश कश्यप (बस्तर) ने प्रदेश सरकार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय पुनर्समीक्षा के बाद बस्तर के जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा श्रेणी को घटाकर युक्तिसंगत बनाए जाने पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में मची अंतर्कलह और दोहरे रवैये पर कड़ा प्रहार किया है। श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस के चलते आज बस्तर में नक्सलवाद अपनी अंतिम साँसें गिन रहा है और क्षेत्र तेजी से सामान्य जनजीवन व विकास की ओर अग्रसर है।

भाजपा सांसद श्री कश्यप ने कांग्रेस के परस्पर विरोधी बयानों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं सार्वजनिक मंचों पर यह दावा किया था कि जिस दिन बस्तर में नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा घट जाएगी, वह मान लेंगे कि बस्तर नक्सल मुक्त हो गया है। आज जब जमीनी हालात सुधरने के बाद सुरक्षा की पुनर्समीक्षा कर सुरक्षा घटाई गई है, तो कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व बैकफुट पर क्यों है? अब भूपेश बघेल का क्या रुख है, उन्हें प्रदेश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए। इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा अपने ही शीर्ष नेता की बात को नकारने पर कटाक्ष करते हुए श्री कश्यप ने कहा कि बैज यह कहकर भ्रम फैला रहे हैं कि सुरक्षा केवल घटाना यह दर्शाता है कि नक्सली अब भी सक्रिय हैं। सवाल यह उठता है कि क्या बैज अपने ही पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता के बयान को झुठला रहे हैं? कांग्रेस में नेतृत्व और विचारों का यह भटकाव साबित करता है कि वे बस्तर में अमन-चैन लौटने से हताश हैं।

 

भाजपा सांसद श्री कश्यप ने नक्सलियों की मौजूदगी के दावों पर बैज से तीखा सवाल करते हुए पूछा कि वे किस आधार पर इतने दावे के साथ बस्तर में नक्सलियों की सक्रिय मौजूदगी की बात कह रहे हैं? यदि बैज के पास नक्सलियों के ठिकानों या गतिविधियों से जुड़ी कोई भी प्रामाणिक एवं तथ्यपूर्ण जानकारी है, तो वे तुरंत प्रदेश सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा करें। हमारे जाँबाज सुरक्षा बल नक्सलियों को खोज-खोजकर नेस्तनाबूद करने में पूरी तरह सक्षम हैं। श्री कश्यप ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के सुरक्षा समीक्षा वैज्ञानिक और खुफिया इनपुट्स के आधार पर करती है। कांग्रेस केवल भय और भ्रम का माहौल बनाकर अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने का विफल प्रयास बंद करे।

———————-

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button