क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरपुलिस प्रशासनरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागव्यापारस्वास्थ विभागस्वास्थ्य विभागहादसा

 दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर, एक की हुई मौत , 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल नेशनल हाईवे 30 पर हुआ

जगदलपुर

 दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर, एक की हुई मौत , 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल नेशनल हाईवे 30 पर हुआ

 

The narad news 24,,,,,जगदलपुर |   नेशनल हाईवे 30 पर दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई है. वहीं 3 लोग घायल हो गए हैं. घोयलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है.

 

मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर से एक ट्रक कबाड़ का सामान लेकर रायपुर की तरफ जा रहा था, तो वहीं अपोजिट से दूसरा ट्रक जगदलपुर की तरफ आ रहा था. घना कोहरा होने की वजह से बस्तर में नेशनल हाईवे- 30 के किनारे स्थित कोसा सेंटर के पास दोनों ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.

 

 

हादसा इतना जबरदस्त था कि इनमें से एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतक का शव लंबे समय तक गाडी में फंसा रहा। गाड़ी के हिस्से को गैस कटर से काटकर शव को निकाला जा सका. फिलहाल मृतक और घायलों के नामों की जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button