RIAPURकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़देशहादसा

ट्रेलर ने 3 युवकों को मारी टक्कर: एक की मौत; 2 युवक गंभीर रूप से घायल ….. कोरबा

THE NARAD NEWS24…………………………..कोरबा जिले के करतला में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 3 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, वहीं 2 युवकों की हालत गंभीर है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को करतला में डांस का आयोजन किया गया था। 3 युवक करण राठिया (19), बलराम (25) और दिलेश्वर राठिया (23) भी डांस देखने के लिए गए हुए थे। शनिवार रात करीब 2 बजे तीनों अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।

दोनों युवकों के हाथ-पैर टूट गए हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
दोनों युवकों के हाथ-पैर टूट गए हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

हादसे में बाइक के पीछे बैठे करण राठिया की मौत पेड़ से टकराने के कारण मौके पर ही हो गई। वहीं दिलेश्वर और बलराम गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को करतला के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां इनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों युवकों के हाथ-पैर टूट गए हैं। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button