BREKING NEWSEDUCATIONकानून व्यवस्थाकृषिकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षासुकमास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

गरीबों के राशन पर डाका डालने वालों की खैर नहीं, प्रभारी मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर कार्रवाई

दो सेल्समैन गिरफ्तार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्टर व एसपी को निर्देश वन मंत्री केदार कश्यप 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में राशन माफियाओ के खिलाफ प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

स्थानीय लोगों से शिकायत मिल रही थी कि चिंतलनार इलाके के ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली फ्री राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राशन माफिया गरीबों के हक का चावल डकार रहे हैं। शिकायत मिलने के पश्चात प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर सुकमा कलेक्टर ने टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर छापेमारी कार्रवाई की गई और भारी मात्रा में अमानक खाद्यान्न जब्त किए गए।

इस मामले में संलिप्त दो सेल्स मैन विजय हेमला और भीमसेन वेट्टी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया हैं वहीं अन्य फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कलेक्टर और एसपी को निर्देशित किया गया है

 

कार्रवाई को लेकर प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन वाली सरकार है। गरीब कल्याण के कृत संकल्पित भाजपा सरकार है। गरीबों के पेट का निवाला छिनने वाले, गरीबों का राशन लूटने वाले लुटेरों को बक्शा नही जायेगा। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

 

–

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button