BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

The narad news 24,,,,,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि अहिवारा के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। श्री कोर्सेवाडा जी एक सरल, सौम्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पित जननेता थे। उन्होंने सदैव अनुसूचित वर्ग सहित समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य किया। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और क्षेत्र के विकास के प्रति उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। भारतीय जनता पार्टी परिवार ने आज एक अभिभावक तुल्य वरिष्ठ नेता को खो दिया है। यह क्षति अपूरणीय है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button