RIAPURकैबिनेट मंत्रीकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

यह गौरव पथ नारायणपुर नगर की नई पहचान बनेगा — मंत्री केदार कश्यप

शहर विकास, सुविधा और सौंदर्यीकरण की दिशा में 6.98 करोड़ की गौरव पथ परियोजना को मिली मंजूरी

 

 

The Narad News 24,,,,नारायणपुर – नारायणपुर नगर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शासन ने 6 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से पंकज वैरायटी चौक से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक आधुनिक सड़क गौरव पथ निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।यह गौरव पथ परियोजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, तथा छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप के प्रयासों से संभव हो पाई है।

केदार कश्यप बोले — विकास और सुंदरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

 

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा यह गौरव पथ नारायणपुर नगर की नई पहचान बनेगा। यह केवल सड़क नहीं, बल्कि शहर के विकास, यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का प्रतीक होगा। हमारी सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है, और यह परियोजना उसी

जनकल्याणकारी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण है।श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बस्तर अंचल के हर नगर को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त किया जाए, ताकि स्थानीय जनता को बेहतर जीवन स्तर मिले।

गौरव पथ बनेगा शहर का आकर्षण केंद्र

 

नारायणपुर नगर के प्रमुख मार्ग पंकज वैरायटी चौक से लेकर एसपी कार्यालय तक बनने वाले इस गौरव पथ में आधुनिक सड़क, डिवाइडर, दोनों ओर नाले, पैदल पथवे और आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएँ शामिल होंगी।

यह मार्ग शहर के व्यावसायिक, प्रशासनिक और आवासीय इलाकों को जोड़ते हुए मुख्य लाइफ़लाइन रोड के रूप में विकसित होगा।

 

नगर पालिका परिषद के अनुसार गौरव पथ निर्माण के बाद यातायात सुगम होगा, जल निकासी की समस्या दूर होगी और शहर का स्वरूप निखरकर उभरेगा।

 

नगर पालिका परिषद ने जताया आभार

 

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा और पार्षदगणों ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि यह निर्णय नारायणपुर नगर के लोगों के लिए गर्व और खुशी का विषय है।

 

नागरिकों में उत्साह, व्यापारियों ने किया स्वागत

 

नारायणपुर के नागरिकों और व्यापारियों ने कहा कि यह गौरव पथ नगर की पहचान और सुविधाओं को नई दिशा देगा। शहर में साफ-सुथरा, रोशन और आधुनिक वातावरण बनेगा।

युवा वर्ग ने भी इसे नए नारायणपुर की शुरुआत बताते हुए मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व की सराहना की।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker