RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

छत्तीसगढ़ राज्य की 25वीं वर्षगांठ और ‘मोर छइयां भुईयां’ की रजत जयंती पर, आरुग म्यूजिक 27 अक्टूबर को प्रस्तुत करेगा ‘जय छत्तीसगढ़’ महतारी वंदना

यह भव्य जय गान राज्य की संस्कृति, प्रकृति, प्रगति और मूर्धन्य कलाकारों को एक साथ लाएगा

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को समर्पित, ‘आरुग म्यूजिक’ (Arug Music) 27 अक्टूबर को “जय छत्तीसगढ़” नामक एक भव्य छत्तीसगढ़ महतारी वंदना प्रस्तुत करने जा रहा है। यह गान आरुग म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। यह रिलीज एक ऐतिहासिक अवसर पर हो रही है। आज से 25 साल पहले, 27 अक्टूबर को ही, छत्तीसगढ़ के महानायक अनुज शर्मा की प्रतिष्ठित फिल्म ‘मोर छइयां भुईयां’ रिलीज हुई थी।

इस फिल्म ने न केवल छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत को एक नई शुरुआत दी, बल्कि इसने राज्य के गीत, संगीत, संस्कृति और जीवन शैली को जन-जन से जोड़कर छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को प्रज्वलित किया।”जय छत्तीसगढ़” महतारी वंदना उसी सपने, मान, सम्मान, पहचान, संस्कृति, प्रकृति और प्रगति को समर्पित है। ‘आरुग म्यूजिक’ की यह प्रस्तुति सरगुजा से लेकर बस्तर तक फैले विशाल छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और प्रगतिशील यात्रा को एक सूत्र में पिरोती है। इस जय गान में छत्तीसगढ़ के कई मूर्धन्य कलाकार एक साथ आकर माँ छत्तीसगढ़ का वंदन कर रहे हैं।

आरुग म्यूजिक के निर्माताओं ने कहा, “छत्तीसगढ़ राज्य की 25 साल की यात्रा संकल्प से सफलता की कहानी है। हर सफलता से छत्तीसगढ़ की पहचान निखरी है। ‘जय छत्तीसगढ़’ गान इसी मान, अभिमान और पहचान को समर्पित हमारा एक विनम्र प्रयास है। यह गान हर उस सपने, हर संकल्प और हर सफलता का उत्सव है जिसने छत्तीसगढ़ को गढ़ा है।”

सभी छत्तीसगढ़वासियों और कला प्रेमियों से आग्रह है कि वे 27 अक्टूबर को ‘आरुग म्यूजिक’ के यूट्यूब चैनल पर “जय छत्तीसगढ़” जय गान को अवश्य देखें और इस सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनें।

जय छत्तीसगढ़!

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker