RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंलाइफस्टाइल

मितानीन बहनों के साथ पिछले 12 वर्षों से भाई दूज का त्यौहार मना रहे हैं – संदीप तिवारी

कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद प्रत्याशी संदीप तिवारी ने मितानीनों बहनों संग मनाया भाई दूज का त्यौहार

 

The Narad News 24,,,रायपुर 23.10.2025 (छत्तीसगढ़)। भाई दूज के शुभ अवसर पर कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद प्रत्याशी संदीप तिवारी ने पं. सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्र.41 की समस्त मितानीन बहनों के निवास स्थल पहुँचकर उनके साथ भाई दूज का त्यौहार मनाया। समस्त मितानीन बहनों ने बताया कि वे वार्ड के प्रत्येक ऐसे जनप्रतिनिधियों संग त्योहार मनाते आ रहीं हैं जो वार्ड में महिलाओं का सम्मान करते हैं, बच्चों के भविष्य का ध्यान रखते हैं एवं वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कराने हमेशा प्रयासरत् रहते हैं और जनमानस के दुःख एवं सुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उनके साथ भाई दूज पर अपनी बहन होने का फर्ज निभाती आ रही हैं।

 

कांग्रेस नेता संदीप तिवारी वार्ड क्र.41 की वरिष्ठ एवं निष्ठावान मितानीन बहनों के साथ पिछले 12 वर्षों से भाई दूज का त्यौहार मना रहे हैं और मितानीन बहनों के साथ उनके हर सुख-दुःख में खड़े हुए हैं। मितानीन बहनें भी संदीप तिवारी को अपने भाई के रूप में मानते हुए उनके साथ वार्ड से संबंधित चर्चायें करती हैं एवं निराकरण कराने सहायता भी लेती हैं। आज मितानीन बहनों में लीलाबाई देवांगन, करूणा सहारे, सीमा देवांगन, मधू देवांगन, डिंपल यादव, अंग्येश्वरी देवांगन, सरस्वती के साथ भाई दूज त्यौहार संदीप तिवारी ने मनाया।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker