छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

देवउठनी एकादशी पर आयोजित गौरा-गौरी महोत्सव में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

कहा – “बेमेतरा में विकास की नई गाथा लिखेगी हमारी सरकार”

 

 

The Narad News 24,,,,बेमेतरा, (छ.ग.) :

देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर वार्ड क्रमांक 5 में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गौरा-गौरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद गौरव साहू, वार्ड 05 के पंच राजू साहू, छाया पार्षद दीनानाथ साहू, भाजपा नेत्री ओमेश्वरी साहू सहित वार्ड क्रमांक 3, 4 और 5 के अनेक नागरिक एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान से किया गया तथा प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों का श्रीफल एवं साल भेंटकर सम्मान किया गया।

 

इस अवसर पर रामेश्वर साहू, छोटू निर्मलकर, डॉ. जनक साहू, ऐश्वर्या सिंह ठाकुर, रामलाल साहू, दिनेश साहू सहित वार्डवासी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

विधायक श्री दीपेश साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा “मैं सभी वार्डवासियों को गौरा-गौरी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। राज्य की सरकार सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। आने वाले पाँच वर्षों में हम बेमेतरा के विकास की वह गाथा लिखेंगे जो अब तक किसी सरकार ने नहीं लिखी है।”

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और रोजगार जैसे सभी क्षेत्रों में सरकार जनमानस को बेहतर सुविधाएँ देने के लिए निरंतर कार्यरत है।

 

विधायक श्री साहू ने बताया कि उन्होंने नगर के तीनों ऐतिहासिक स्कूलों के उन्नयन के लिए माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांग की थी, जिसे तत्काल स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा अमोरा बैराज की स्वीकृति दी गई है, जो किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

 

इसके अतिरिक्त बेमेतरा विधानसभा के 6 गांव मे विधुत सब स्टेशन विकास योजना को मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है। अब जिले में केंद्रीय विद्यालय, नालंदा परिषद, और निशुल्क कोचिंग सेंटर श्री राम एकेडमी की स्थापना के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल की जा रही हैं।

 

कार्यक्रम के समापन पर विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा “मुझे आप सबकी सेवा करने का अवसर मिला है। मैं पूर्ण निष्ठा से प्रयास करूँगा कि आने वाले पाँच वर्षों में आपकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए नगर और विधानसभा का सर्वांगीण विकास कर सकूँ।”

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker