IED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरटेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विकास कार्य में राशि की नहीं होगी कोई कमी ,प्राथमिकता से पूर्ण होंगे विकास के काम – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

शहर के वार्डों में लाखों के विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने किया भूमिपूजन

 

 

The Narad News 24,,,,,, रायपुर शहर के शांतिनगर व गांधीनगर वार्ड में लाखों रुपए के विकास कार्यों का सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने विधिवत भूमि पूजन किया। शहर के अलग अलग वार्डो में सीसी सड़क कार्य का भूमि पूजन किया गया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे। विकास अनवरत जारी रहेगा। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा होगा।

 

भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, श्रीमती सफीरा साहू, यशवर्धन राव , संजय पांडे ,आलोक अवस्थी , उदयनाथ जेम्स,श्वेता बधेल, विक्रम सिंह डांगी , मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, एल ईश्वर राव,अनिल लुक्कड़ , शशि रथ,अविनाश श्रीवास्तव,उपस्थित रहे । शहर के शांतिनगर वार्ड में सीसी सड़क निर्माण लागत 19 लाख, गांधी नगर वार्ड में सीसी सड़क लागत 10.76 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया । भूमि पूजन कार्यक्रम में संबोधित करते विधायक श्री किरण देव ने कहा कि जनता के मांग के अनुरूप शहर में चौमुखी विकास कार्य होंगे विकास कार्य में समझौता नहीं किया जाएगा। जन मानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। विकास अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी,वार्डवासियों के मांग के अनुरूप निर्माण कार्य किए जाएंगे ।

श्री देव ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में चौमुखी विकास होंगे।आज शहर मे लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए । महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने भी अपनी बातें रखी। इस दौरान निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज ,निगम के अधिकारी ,कर्मचारी ,काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे ।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button