BREKING NEWSक्राइममध्य प्रदेश

2 दिन पहले साथियों से हुआ था विवाद:मध्यप्रदेश के युवक की रायपुर में मिली लाश

THE NARAD NEWS24……………………………………………….राजधानी रायपुर के डीडी नगर स्थित तालाब में एक युवक की लाश मिली है। शव की पहचान मंडला मध्य प्रदेश निवासी देवीराम साहू (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का कुछ दिन पहले अपने ही साथियों से विवाद हुआ। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया।

पुलिस ने बताया कि 17 सितम्बर से देवीराम लापता था। वो यहां लेबर का काम करता था। मंगलवार दोपहर उसकी लाश विप्र नगर के पास बधवा तालाब में तैर रही थी। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

युवक 2 दिनों से लापता था। जिसके बाद से लगातार परिजन उसे खोजने में लगे हुए थे।
              युवक 2 दिनों से लापता था। जिसके बाद से लगातार परिजन उसे खोजने में लगे हुए थे।

पहले दोस्तों के साथ विवाद को बताया जा रहा था मौत की वजह

पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि देवीराम का अपने साथ काम करने वाले साथियों से विवाद हुआ था। 17 सितंबर को साथियों के साथ झगड़े के बाद वो उनकी गाड़ी में बैठकर कही गया था। फिर 2 दिनों बाद उसकी लाश मिली। जिससे युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

पुलिस के अनुसार युवक की मौत शराब पीकर तालाब में डूबने से हुई है।
                       पुलिस के अनुसार युवक की मौत शराब पीकर तालाब में डूबने से हुई है।

शराब पीकर तालाब में डूबने से मौत

इस मामले को लेकर डीडी नगर टी आई अविनाश सिंह ने बताया कि युवक की मौत पानी मे डूबने से हुई है। वो 2 दिन पहले घर से शराब पीकर पैदल निकला था। नशे की हालत में तालाब में गिरने से उनकी मौत हो गयी। सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल इसमें मर्ग कायम किया गया है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker