विदेश

मेक्सिको में दिखाए गए एलियन कंकालों से नहीं हुई छेड़छाड़:टेस्टिंग के बाद डॉक्टर बोले- इसे जोड़-तोड़कर नहीं बनाया, ये एक समय पर जीवित थे

THE NARAD NEWS24…………………..मेक्सिको की संसद में पिछले हफ्ते दिखाए गए कथित एलियन के शवों का लैब टेस्ट हुआ है। इसकी रिपोर्ट्स में सामने आया है कि ममी को अलग-अलग हड्डियों से जोड़कर नहीं बनाया गया है। ये पूरा एक ही कंकाल है। टेस्ट में एलियन के कंकाल से छेड़छाड़ या जोड़-तोड़ के भी कोई सबूत नहीं मिले हैं।

एलियन पर ये टेस्ट नेवी के फोरेंसिक डॉक्टर जोश बेनिटेज ने किया। मेक्सिकन नेवी में हेल्थ साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ने बताया- कंकालों की जांच से पता चलता है कि ये एक समय पर जीवित था और इनके शरीर में अंडे भी मौजूद हैं। संभावना है कि मौत से पहले ये प्रेग्नेंट था। उन्होंने ये भी कहा है कि इन शवों का इंसानों से कोई लेना-देना नहीं है।

मेक्सिको की संसद में दिखाए गए एलियन कंकाल को स्कैनिंग के लिए ले जाते डॉक्टर्स।
मेक्सिको की संसद में दिखाए गए एलियन कंकाल को स्कैनिंग के लिए ले जाते डॉक्टर्स।
टेस्टिंग में एलियन के कंकाल की हड्डियों, सिर और बनावट की जांच की गई।
टेस्टिंग में एलियन के कंकाल की हड्डियों, सिर और बनावट की जांच की गई।

वीडियो में मेक्सिको नेवी के डॉक्टर एलियन के कंकाल की जांच करते नजर आ रहे हैं। - Dainik Bhaskar

                           वीडियो में मेक्सिको नेवी के डॉक्टर एलियन के कंकाल की जांच करते नजर आ रहे हैं।

मेक्सिकन जर्नलिस्ट और यूफोलॉजिस्ट जेम मोसान ने दावा किया था कि इन कंकालों का इंसान के इवॉल्यूशन से कोई कनेक्शन नहीं है। मेक्सिको की संसद में पहली बार एलियन की ममी पेश करते हुए मोसान ने कहा था- ये शव पेरू की एक खदान से मिले थे, जो करीब 1 हजार साल पुराने हैं। मोसान के मुताबिक ये दुनिया के इतिहास में अब तक की सबसे अहम खोजों में से एक है।

वैज्ञानिकों ने दावों को झूठा बताया
हालांकि कई वैज्ञानिकों ने दुनियाभर में वायरल हो रहे कथित एलियन ममी को खारिज करते हुए इसे एक क्रिमिनल स्टंट बताया था। नासा के वैज्ञानिक डॉ. डेविड स्पर्गेल ने सवाल किया था कि मोसान कथित एलियन के शवों का डेटा पब्लिक क्यों नहीं कर रहे हैं।

रॉयटर्स ने मोसान के ऑफिस के एक स्टूडियो रूम में शीशे के बॉक्स में रखी इन एलियन बॉडीज की करीब से तस्वीरें खींची थी। नीचे एलियन ममी की इन इन फोटोज को देखिए…

मोसान के ऑफिस के एक स्टूडियो रूम में एलियन ममीज को रखा गया है। (क्रेडिट- रॉयटर्स)
मोसान के ऑफिस के एक स्टूडियो रूम में एलियन ममीज को रखा गया है। (क्रेडिट- रॉयटर्स)
इस ग्रीन स्टूडियो में 2 ग्लास बॉक्स के अंदर कथित एलियन ममीज मौजूद हैं। (क्रेडिट- रॉयटर्स)
इस ग्रीन स्टूडियो में 2 ग्लास बॉक्स के अंदर कथित एलियन ममीज मौजूद हैं। (क्रेडिट- रॉयटर्स)
एलियन बॉडी में इंसानों की तरह ही अंग नजर आ रहे हैं। (क्रेडिट- रॉयटर्स)
एलियन बॉडी में इंसानों की तरह ही अंग नजर आ रहे हैं। (क्रेडिट- रॉयटर्स)
तस्वीर में नजर आ रही एलियन बॉडी के हाथ में सिर्फ 3 उंगलियां हैं। (क्रेडिट- रॉयटर्स)
तस्वीर में नजर आ रही एलियन बॉडी के हाथ में सिर्फ 3 उंगलियां हैं। (क्रेडिट- रॉयटर्स)

मोसान ने एलियन्स का नाम रखा क्लारा और मॉरीशियो
इन फोटोज में एलियन की इंसानों की ही तरह 2 आंखें, एक मुंह, 2 हाथ, 2 पैर मौजूद हैं। हालांकि इसके हाथों में सिर्फ 3 उंगलियां नजर आ रही हैं। मोसान के मुताबिक वो साबित कर सकते हैं कि ये बॉडीज पृथ्वी पर मौजूद किसी भी जीव से एकदम अलग हैं। संसद में सुनवाई के दौरान मोसान ने दावा किया था कि ये एलियन शव हजार साल पुराने हैं और इनका धरती के जीवों से कोई ताल्लुक नहीं है।

मोसान ने ये भी बताया कि 2 बॉडीज में से एक फीमेल एलियन है, जिसके शरीर में एग भी थे। रॉयटर्स के मुताबिक, मोसान के दफ्तर में चारों तरफ एलियन और UFO से जुड़े आर्टवर्क्स मौजूद हैं। मोसान ने इन दोनों शवों को क्लारा और मॉरीशियो नाम दिया है। मोसान ने सोशल मीडिया और सुनवाई के दौरान एलियन के शवों पर हुई DNA टेस्टिंग और कार्बन डेटिंग से जुड़े टेस्ट की रिपोर्ट भी साझा की।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker