BJPBJP CGBREKING NEWSकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

सिहारधार में आबकारी का ताबड़तोड़ छापा, भारी मात्रा में शराब जब्त

पूर्व सरपंच के घर पर दबिश, भारी मात्रा में शराब जब्त… इलाके में मचा हड़कंप

लैलूंगा/रायगढ़।

लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम सिहारधार में आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर पर दबिश दी। सुबह-सुबह हुई इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने भारी मात्रा में अंग्रेजी, बीयर और देशी शराब जब्त की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान नुक सिंह भगत पिता ननकीराम भगत (36 वर्ष), निवासी ग्राम सिहारधार, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। आबकारी विभाग ने आरोपी के कब्जे से—

 

10 पेटी किंगफिशर बीयर

 

1 पेटी व्हिस्की शराब

 

1 पेटी देशी दारू

 

 

बरामद की है।

 

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि आरोपी पूर्व सरपंच दुखसिंग भगत का भाई बताया जा रहा है। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

 

छापेमारी के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आबकारी टीम की अचानक दबिश से अवैध शराब कारोबारियों में दहशत फैल गई है। सूत्रों के अनुसार मामले में आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

बड़ी बातें

 

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

 

भारी मात्रा में शराब जब्त

 

अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा

 

गांव में मचा हड़कंप

 

 

“दारू के गोरखधंधे पर आबकारी का शिकंजा!”

“सिहारधार में छापेमारी से शराब कारोबारियों में दहशत!”

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker