IED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशपत्रकारराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

प्रदेश में ‘विष्णु का सुशासन’ है और अपराध या भ्रष्टाचार का दोषी, चाहे वह कोई हो, पर कार्रवाई सिर्फ भाजपा सरकार में ही हो सकती है – केदारनाथ गुप्ता

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं पंचायत मंत्री सिंहदेव के पत्र दिखाकर भाजपा प्रवक्ता ने लगाया आरोप

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि बस्तर में एक फिल्मी हीरोइन के नाम से महतारी वंदन की राशि जमा होने का मामला उजागर होने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार ने आम आदमी की आवाज पर, समाचार पत्रों की आवाज पर कार्रवाई की, जबकि भूपेश बघेल के कार्यकाल में तो कांग्रेस की सरकार ने केवल भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण ही दिया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ में कहा कि कांग्रेस पार्टी आज महतारी वंदन योजना को लेकर हाय-तौबा मचा रही है। लेकिन कांग्रेस को पता होना चाहिए कि यह विष्णुदेव साय सरकार का सुशासन है जिसमें किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह मामला 1000 रुपए का ही क्यों न हो। महतारी वंदन योजना में जिन अपात्र लोगों खाते में पैसा जाता था, उसके एक मामले से जुड़े दोषी को पकड़ लिया गया है और ऐसे मामलों की पतासाजी भी करेगी। भाजपा प्रवक्ता श्री गुप्ता ने तात्कालिक मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र को दिखाते हुए कहा कि प्रदेश को यह अच्छी तरह याद है कि जब पिछली भूपेश सरकार के मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने तत्कालीन कलेक्टर पर डीएमएफ घोटाले का आरोप लगाया था, तब भूपेश बघेल कार्रवाई करने के बजाय उक्त कलेक्टर के संरक्षण में खड़े हुए और उपहार में उन्हें बड़ा जिला दे दिया। आखिर में ईडी की कार्रवाई में घिरने पर गिरफ्तार हुई और आज तक उक्त कलेक्टर को जमानत तक नहीं मिल पा रही है। इसी प्रकार पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विधानसभा में कोंडागाँव जिले में डीएमएफ घोटाले का खुलासा किया तो बजाय कार्रवाई करने के मोहन मरकाम को ही अपमानजनक ढंग से प्रदेश अध्यक्ष पद से चलता कर दिया था। श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मंत्री टीएस सिंहदेव ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल को पत्र लिखा कि हम गरीबों का आवास नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए अपने विभाग से सिंहदेव ने इस्तीफा भी दे दिया क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उस योजना में प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा होने के कारण आवास देने से मना कर दिया और अपने पंचायतमंत्री का इस्तीफा ले लिया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की नीयत अगर अच्छी होती और अगर किसी गरीब को प्रधानमंत्री आवास देने की बात करते तो भाजपा उस गरीब को जरूर प्रधानमंत्री आवास देती। भाजपा ने चुनाव से पहले प्रधानमंत्री आवास देने के लिए कहा और प्रदेश में सरकार बनते ही भूपेश सरकार में लंबित प्रधानमंत्री आवास को बनाने की स्वीकृति भी दे दी और आज 8 लाख गरीब हितग्राहियों को पैसा मिल गया है। श्री गुप्ता ने कहा कि महतारी वंदन योजना पर प्रलाप कर रहे कांग्रेस नेता यह बात अच्छी तरह गाँठ बांधकर रखें कि प्रदेश में ‘विष्णु का सुशासन’ है और अपराध या भ्रष्टाचार का दोषी, चाहे वह कोई हो, पर कार्रवाई सिर्फ भाजपा सरकार में ही हो सकती है।

 

इस दौरान प्रेस ब्रीफ में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल एवं प्रवक्ता मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button