स्काईवॉक के कारण जाम लग रहा है, इसको तोड़कर वहां फ्लाई ओवर बनाये जाये – कांग्रेस

The narad news 24,,,,,,,,रायपुर,,,,,,/15 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि स्काईवॉक के कारण रोज जाम लग रहा तथा इसको बनाने की समय सीमा भी बढ़ते जा रही है। स्काईवॉक शहर की जनता की गले की हड्डी बन चुका है। रोज इसके पैनल गिर रहे है। राहगिरो की जान खतरे में पड़ती है। भाजपा सरकार अपनी जिद छोड़े शहर की जनता से माफी मांग कर स्काई वॉक को तोड़ दे, वहां फ्लाई ओवर बना दे जिसकी आज जरूरत है। आज भी जनता स्काईवॉक उपयोगिता को समझ नहीं पा रही है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि स्काईवॉक भाजपा की भ्रष्टाचार की स्मारक के रूप में छत्तीसगढ़ की जनता के सामने खड़ी है। तत्कालीन भाजपा सरकार के द्वारा बिना किसी आवश्यकता के रायपुर शहर में एक स्काई वॉक बनाने का प्रोजेक्ट बनाया। जिसका कोई औचित्य या आवश्यकता ही नहीं थी। जनता द्वारा भी स्काई वॉक निर्माण के प्रोजेक्ट को लेकर तत्कालीन सरकार का विरोध किया गया था प्रश्न चिन्ह लगाया गया था। उक्त प्रोजेक्ट तत्कालीन भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के जीते जागते उदाहरण के रूप में रायपुर में मौजूद है।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने 15 वर्ष शासन काल में जिस प्रकार से शासकीय धन का दुर्विनियोजन किया, भ्रष्टाचार किया उसका एक बहुत छोटा सा उदाहरण स्काईवॉक प्रोजेक्ट है जो दिन प्रतिदिन रायपुर की जनता को उनके साथ हुये विश्वघात, उपेक्षा और धोखाधड़ी की याद दिलाता है।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार अधूरे स्काईवॉक पर पैसा खर्च करने के बजाय आम जनता की मांग के अनुरूप फ्लाई ओवर बनाने की दिशा में आगे बढ़े। जिसे वर्तमान एवं भविष्य में भी यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्काईवॉक योजना के खिलाफ शहर की जनता बुद्धिजीवी वर्ग, व्यापारी, डॉक्टर सभी वर्ग थे। आज सरकार ने अधूरे स्काईवॉक को पुनः बनाने का फैसला किया है इसके खिलाफ ही आम जनता की प्रतिक्रिया आ रही है। सरकार को स्काईवॉक को बनाने के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए और शहर के भविष्य के मांग के अनुरूप फ्लाईओवर बनाने पर योजना बनानी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अब एक बार फिर भ्रष्टाचार की इस इमारत को पूरा करने के लिए करोड़ो की राशि खर्चा किया जाना जनता के पैसे की बर्बादी है। एक आदमी के जिद और अहंकार की संतुष्टि के लिए फिजूल का निर्माण कार्य कराया जा रहा।



