BJPBJP CGCONGRESHIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देश विदेशपत्रकारपूर्व सीएम भुपेश बघेलराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

लूट के असली सरगना भूपेश बघेल है और कवासी मोहरा : केदार कश्यप

कवासी बने भूपेश बघेल के मोहरा, भूपेश ने एक आदिवासी को अपराध करने मजबूर किया मंत्री :केदार कश्यप

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। प्रदेश के वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर कहा है कि लखमा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के षड्यंत्रों का शिकार हैं। श्री कश्यप ने कहा कि बघेल ने अपने घोटालों को अंजाम देने के लिए लखमा को मोहरे के तौर इस्तेमाल किया।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि शराब का पूरा घोटाला भूपेश बघेल की सरपरस्ती में हुआ और बघेल ने जन-धन की लूट मचाकर छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार का एटीएम बनाया और यह पैसा सोनिया-राहुल तक भी गया। श्री कश्यप ने कहा कि कवासी लखमा को जान-बूझकर आबकारी मंत्री बनाया था ताकि वह इस घोटाले को अंजाम दे सकें। यह एकदम साफ है कि भूपेश बघेल ही शराब घोटाले के प्रमुख घोटालेबाज हैं और कवासी लखमा को इसमें एक मोहरे के तौर पर फँसाया गया है। शराब समेत तमाम घोटाले करने की बघेल ने बड़ी लंबी प्लानिंग कर रखी थी, इसमें सहयोगी बने लखमा अब इसकी कीमत चुका रहे हैं। इससे पहले भी जो गिरफ्तार हुए हैं, वह सब भी भूपेश बघेल के करीबी लोग हैं और जमानत के लिए एड़ियाँ घिस रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि घोटालों के किंगपिन और पॉलीटिकल मास्टर तक जांच एजेंसियों के हाथ पहुचेंगे ही। प्रदेश की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले, उन्हें नकली और घटिया शराब तक परोसने वालों को उनके किये की सजा मिलकर रहेगी।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker