RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दुर्गपूर्व विधायक रायपुर पश्चिमराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

छत्तीसगढ़ की जनता बेवजह की टैक्स से झुलस रही है, कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करो बंद करो – विकास उपाध्याय

कुम्हारी टोल प्लाजा को मिल रहा भाजपा सरकार का संरक्षण, अवधि पूर्ण हो जाने के पश्चात् भी चल रहा है अवैध वसूली का कार्य,,,,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

 

कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजन एनएचएआई के दफ्तर पहुँचे

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सदन में कहा था कि बहुत जल्द संपूर्ण भारत में टोल नाके बंद किये जायेंगे

पाँच माह पूर्व सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने टोल प्लाजा बंद होने का किया झूठा ऐलान*

1 अप्रैल से टोल नाकों की दरों में वृद्धि कर जनता को लूटने का काम कर रही भाजपा सरकार =गिरीश दुबे*

 

The Narad News 24,,,,,,,रायपुर (छत्तीसगढ़)। आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने एनएचएआई के दफ्तर में प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिग्वीजय सिंह से मिलकर कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर चर्चा किये। विकास उपाध्याय ने कुम्हारी टोल प्लाजा की समयावधि पूर्ण हो जाने के पश्चात् भी टैक्स वसूलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि कुम्हारी टोल प्लाजा को निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार का संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण वहाँ अभी भी अवैध वसूली का कार्य चल रहा है। विकास उपाध्याय ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का दिनांक 19 मार्च 2021 का न्यूज़ है कि सदन में उन्होंने कहा था कि बहुत जल्द संपूर्ण भारत में टोल नाके बंद किये जायेंगे और सिर्फ जीपीएस की सहायता से रोड पर चल रहे वाहनों पर टैक्स लिया जायेगा।

वहीं दिनांक 18 दिसम्बर 2024 को कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद कराने सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से भेंट-मुलाकात कर पत्र सौंपा था और उन्होंने मीडिया पर झूठा ऐलान भी किया कि जल्द ही कुम्हारी टोल प्लाजा बंद होगा। विकास उपाध्याय ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह तक घोषणा किये थे कि 60 किलोमीटर के भीतर सिर्फ एक टोल प्लाजा संचालित होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ में ही दुर्ग स्थित और राजनांदगांव स्थित टोल प्लाजा की दूरी, कुम्हारी और मंदिर हसौद टोल प्लाजा की दूरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 60 किलोमीटर दायरे वाला जो कथन है वो कितना सही है। लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए एनएचएआई ने एक योजना लागू करने की बात कही थी जिसमें साल का 3000 एवं 15 साल का 30000 रूपये जमा कर कार्ड जारी करने की बात कही गई थी जिससे उपभोक्ता को साल भर कोई टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं है और यही नियम 15 साल वाली योजना पर भी थी। जबकि ऐसी कोई भी योजना लागू नहीं की गई, बल्कि जिन क्षेत्रों में टोल प्लाजा खुले हैं वहाँ के स्थानीय रहवासियों को भी टोल टैक्स भुगतान कर ईधर से उधर जाना पड़ता है।

विकास उपाध्याय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 60 किलोमीटर के दायरे के भीतर दो से तीन टोल प्लाजा के माध्यम से टैक्स वसूल कर जनता की जेबें काट रही है। छत्तीसगढ़ में कृषि संबंधित ट्रांसपोर्टिंग सर्वाधिक होती है और छत्तीसगढ़ के जनमानस को भारतीय जनता पार्टी गुमराह कर उनसे इस तरह की टैक्स वसूलने में अपनी कोई कसर नहीं छोड़ रही है, अब तो 1 अप्रैल से टोल नाकों की दरों में भी वृद्धि हो गई है, कुम्हारी टोल नाके में कार, जीप वैन के लिए जाना 25 तो आना-जाना 40 रूपये, वहीं लाइट मोटर, मिनी बस के लिए 40 और 60 रूपये, बस ट्रक टू एक्सल के लिए 85-125 रूपये, थ्री एक्सएल, कंस्ट्रक्शन मशीनरी वाले वाहन के लिए 85-130 रूपये, मल्टी एक्सल व्हीकल के लिए 165-250 रूपये, ओवर साइज व्हीकल के लिए 180-270 रूपये की दरें निर्धारित किये गये हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने का निर्णय नहीं लेगी तो इस टोल प्लाजा को बंद कराने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आन्दोलन करेगी एवं सड़क पर उतरेगी। आज के इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ पार्षद संदीप साहू, मनीराम साहू, सत्यनारायण नायक, राकेश धोतरे, बबीता नत्थानी, अमन गिल, विकास अग्रवाल, अशोक ठाकुर, देवकुमार साहू, नवीन चन्द्राकर, सोहन शर्मा, अमित शर्मा मोन्टा, संदीप सिरमोर, पप्पू खैरा, शंकर साहू, योगेश तिवारी, बंशी कन्नौजे, राजू शर्मा, डेमेन्द्र यदु, अजय निषाद, भूपेन्द्र साहू, हैप्पी वाजवा, दिलीप गुप्ता, सैफ उल्ला, अजय सिंह, बबलू, सतनाम सिंह, संदीप तिवारी सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button