EDUCATIONकवि काव्यकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

शिव भोले की भक्ति मे लीन विधायक ने कांवड़िया जत्था को किया रवाना

The MLA, engrossed in the devotion of Shiv Bhole, sent off the Kanwadiya group.

 

 

The Narad News 24,,,,,,बेमेतरा :- मां मौली बोल बम समिति खिलोरा के तत्वावधान में शनिवार को भव्य कावड़ यात्रा 2024 का ग्राम खिलौरा से भोरमदेव के लिए रवाना हुआ ll स्थानीय विधायक दीपेश साहू मां मावली बोल बम समिति भव्य कावड़ यात्रा को रवाना किया l इसके पूर्व वैदिक मंत्रो के साथ गांव की प्राचीन मंदिर मां मावली माता की दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया l

एवं कावड़ यात्रा में जाने वाले समस्त कावड़िया श्रद्धालुओं के लिए शुभ मंगल कामना की प्रार्थना किया l साथ ही गांव के तालाब पार में स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना का आशीर्वाद प्राप्त कियाl इस दौरान गांव के नन्हें नन्हें बालकों द्वारा भगवान शिव – माता पार्वती भूतवा परेतवा की वेशभूषा मे तैयार होकर कावड़ यात्रा के लिए रवाना हुए l दौरान बेमेतरा विधायक भी बच्चों के साथ भगवान शिव की भक्ति मे लीन होकर झूम उठे l और बच्चों के साथ नाचने लगे l

इस दौरान विधायक दीपेश साहू ने कहा कि कावड़िया सेवा जत्था दल पैदल भोरमदेव जाना बहुत ही गौरव की बात है l इससे आप लोगों में सेवा की भावना जागेगी l सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ को एक लोटा जल अर्पण करने से हमारी सारी मनोकामना पूर्ण होती है भगवान भोलेनाथ की सेवा से खिलोरा गांव के लोगों के ऊपर बाबा भोलेनाथ की कृपा बरसती रहेगी l समिति के सदस्य राहुल साहू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव के युवक मंडली की ओर से भोरमदेव के लिए आज कावड़िया रवाना हुए जिसको बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने मां मावली माता की पूजा अर्चना कर कावड़ यात्रा का रवाना किया l राहुल साहू ने कहा हमारे गांव पहुंचने के लिए मैं बेमेतरा विधायक बड़े भैया दीपेश साहू का समस्त ग्राम वासियों की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूंl

इस दौरान ओबीसी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजू देवांगन, जिला मंत्री श्री रेवा राम निषाद,संजू सिँह राजपूत, ईश्वर साहू, राहुल साहू,लक्ष्मी साहू, लक्ष्मीनारायण यादव, रामचरण निर्मलकर भी सहित सैकड़ो कावड़ यात्री ग्रामवाशी उपस्थित रहे l

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button