BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंमहतारी वंदन योजनाराजनीतिराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

बस्तर की जनता का उत्साह बता रहा है मोदी प्रचंड मतों से आ रहे है:किरण देव

प्रदेश किरण देव,केदार कश्यप,महेश कश्यप सहित वरिष्ठ जनों के डाला वोट

 

 

The Narad News 24,,,,,जगदलपुर/रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने कतार में लगकर पोलिंग बूथ संख्या 130 शांतिनगर, जगदलपुर के दंतेश्वरी प्राथमिक शाला में मतदान किया। उन्होंने जनता से अपील किया की अधिक से अधिक मतदान करें। लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में भागीदार बने।

बस्तर की समृद्धि एवं तरक्की के लिए वोट जरूर करे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के बारे में कहा कि पूरे कैंपेन के दौरान महेश कश्यप को भारी समर्थन मिला है। भाजपा के बूथ से लेकर शीर्ष स्तर के नेताओं ने बस्तर में पूरी निष्ठा के साथ मेहनत किया है। जनता प्रदेश बीजेपी सरकार एवं मोदी जी के गारंटी पर मुहर लगाएगी और निश्चित ही हम एक बड़ी जीत दर्ज करेंगे।

वनमंत्री केदार कश्यप ने अपने गृह ग्राम फरसगुड़ा में कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से बस्तर की जनता से अपील की कि अधिक से संख्या में मतदान करें। मतदान की शक्ति लोकतंत्र में जनता के पास सबसे बड़ी शक्ति होती जिसके जरिए हम अपना भाग्य और भविष्य दोनो बदल सकते है। मंत्री कश्यप भाजपा के जीत के प्रति आश्वस्त दिखे उन्होंने कहा की हमने हर स्तर पर कड़ी मेहनत की है। हमारे कार्यकर्ता चिलचिलाती धूप में बस्तर के हर घर तक पहुंचे है इसलिए परिणाम निश्चित ही हमारे पक्ष होगा।

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने अपने गृह ग्राम कलचा के बूथ संख्या 30 में लाइन में लगकर अपने मतदान का प्रयोग किया। इस दौरान वे उत्साह एवं ऊर्जा से भरे दिखाई दिए उन्होंने कहा कि बस्तर की जनता की खुशहाली समृद्धि एवं शांति के लिए वोट दें। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत ही जीत का मंत्र है हमारे कार्यकर्ता साथियों ने खूब मेहनत की है हम निश्चित ही एक बड़ी जीत दर्ज करेंगे। मोदी की गारंटी पर जनता जमकर मुहर लगाएगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker