BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधरना प्रदर्शन कर्मचारी संघरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागव्यापारशिक्षा

नगरीय निकाय संघ पदाधिकारियों को 06 सूत्रीय मांग को लेकर चर्चा हेतु संचालक ने बुलाया

The director called the urban body association officials to discuss the 6-point demand

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,, रायपुर में नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के अहवान पर 12 अगस्त 2024 को एक दिवसीय हड़ताल में 184 नगरीय निकायों जिसमें नगर पंचायत/नगर पालिका/नगर निगम के अधिकारी / कर्मचारी शामिल हुये थे। इसी पर संघ के पदाधिकारियों को 06 सूत्रीय मांग को लेकर संचालक महोदय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश पदाधिकारियों को मांगो को लेकर चर्चा/वार्तालाप हेतु दिनांक 13/08/2024 को सांय 5.00 बजे बुलाया गया था, जिसमें संचालक महोदय से जिसमें 06 बिन्दुओ, 1. नगरीय निकायों के कर्मचारियों को प्रतिमाह ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान किया जावे। 2. नगरीय निकायों में अन्य विभाग की भांति ओल्ड पेंशन योजना शीघ्र ही लागू किया जावे।

3. नगरीय निकायों में मृतक कर्मचारी के परिवारों को शीघ्र ही संभाग स्तर पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया जावे। 4. नगरीय निकायों में कर्मचारियों के पदोन्नति हेतु शीघ्र ही पद सृजन किया जावे। 5. नगरीय निकायों में ठेका पद्धति शीघ्र ही समाप्त किया जावे। 6. नगरीय निकायों के कर्मचारियों को 6 वें व 7वें वेतनमान की एरियर्स की राशि का भुगतान हेतु आदेश प्रसारित किया जावे पर चर्चा किया गया तथा संघ के पदाधिकारियों को अश्वासन दिया गया है कि शीघ्र ही कर्मचारियों के मांगो पर जल्द ही कर्मचारीहित में निर्णय लिया जावेगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ श्रीमती आशा जंघेल, प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र बंजारा, प्रदेश सचिव ऋसभ ठाकुर, प्रदेश कोसाध्यक्ष संदीप चन्द्राकर, प्रदेश महामंत्री, पंकज मेश्राम, महितोष शर्मा, हरिकिशन पावरिया, जितेन्द्र देवागन, सुभाष सोनकर, दयाशंकर यादव, बिकास सिंह ठाकुर, मयंक बसतवानी, विनोद यादव, अभिषेक मिश्रा, ने कहा है कि शासन द्वारा कर्मचारीहित के मांगो पर शीघ्र ही निर्णय नहीं लिया जाता है तो संघ द्वारा उग्र आंदोलन करते हुये अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिये बाध्य हो जायेगें।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker