BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशपूर्व विधायक रायपुर पश्चिमराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में अग्निवीर के सैनिकों को नौकरी में आरक्षण देने का श्रेय केवल राहुल गांधी जी को जाता है

भारतीय जनता पार्टी अपने शासित प्रदेशों में नौकरी में अग्निवीरों को आरक्षण देकर उस पर लिपा-पोती का काम कर रही है - विकास उपाध्याय

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर (छत्तीसगढ़)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा लगातार अग्निवीर के खिलाफ समय-समय पर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाई गई। आज उसी का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी अग्निवीर के सैनिकों को नौकरी में आरक्षण देने को मजबूर हो गई है। उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी जी ने हर समय कहा कि अग्निवीर को ’जवान’ नहीं कहा जाता, साथ ही उन्होंने कहा कि चार साल तक सेवा करने वाले अग्निवीरों को पेंशन भी नहीं मिलेगी फिर चार साल की नौकरी के बाद अग्निवीर क्या करेंगे, भारतीय जनता पार्टी को लगा कि यह योजना सही नहीं है इसीलिए छत्तीसगढ़ सहित अन्य भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में अग्निवीर के सैनिकों को नौकरी में आरक्षण दिये जाने की घोषणाएँ कर रहे हैं जिसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी जी को जाता है। राहुल गांधी जी ने कहा है कि आने वाले समय में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना बंद की जाएगी। राहुल गांधी जी ने किसानों पर बने तीन काले कानून का भी विरोध किया, जिसके चलते मोदी सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा। राहुल गांधी जी ने जीएसटी की खामियों पर भी टिप्पणी की जिसके कारण जीएसटी में भी अनेक बदलाव करने पड़े और आज लगातार अग्निवीर योजना को गलत बता रहे हैं जो कहीं न कहीं सही साबित होता दिख रहा है, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी अपने शासित प्रदेशों में नौकरी में आरक्षण देकर उस पर लिपा-पोती का काम कर रही है।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker