RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार पर लड्डुओं से तौले गए ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित चंद्राकर

 

 

The narad news 24,,,,,रायपुर,,,,। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री विधायक ललित चंद्राकर और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य खमन ताम्रकार के पदभार ग्रहण करने के बाद रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर आत्मीय अभिनंदन के पश्चात प्रदेश भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) के मुख्य द्वार पर ललित चंद्राकर को लड्डुओं से तौला गया।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू और मोर्चा महामंत्री उपकार चंद्राकर व अशोक सिन्हा मंच पर उपस्थित रहे। अपने ​स्वागत भाषण में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया गया है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब सभी कार्यकर्ता दोगुनी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू की कार्यशैली की सराहना की और कहा कि सरकार के गठन में पिछड़ा वर्ग की अहम भूमिका रही है और आगे भी सेवा भाव से कार्य करते रहना है। धैर्य और समर्पण के साथ संगठन में काम करने का ही यह परिणाम है कि आज श्री चंद्राकर राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य खमन ताम्रकार ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और वर्षों की संगठन सेवा के फलस्वरूप उन्हें यह राष्ट्रीय दायित्व मिला है, जिसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

 

भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री श्री चंद्राकर ने शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में ही आंतरिक लोकतंत्र है, जहाँ एक सामान्य बूथ कार्यकर्ता भी अपनी ईमानदारी और निष्ठा के बल पर विधायक, सांसद और राष्ट्रीय पदाधिकारी बन सकता है। श्री चन्द्राकर ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। श्री चंद्राकर ने विश्वास दिलाया कि वे नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और पिछड़ा वर्ग समाज को मजबूती से पार्टी के साथ जोड़ेंगे।

 

इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, निर्मला यादव, प्रदेश मंत्री विनय साहू, किशोर देवांगन, नरोत्तम साहू, कोषाध्यक्ष विजय जायसवाल, किशुन यदु, मीडिया प्रभारी छगन साहू, श्रवण यदु, सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र निर्मलकर और कार्यालय प्रभारी तामेश्वर साहू सहित विभिन्न जिलों और संभागों के प्रभारी व अध्यक्ष बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल ने किया और आभार प्रदर्शन बिलासपुर प्रभारी शांतनु साहू ने किया।

———————–

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button