pm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSअंबिकापुरआरंग विधायकउप मुख्यमंत्री अरुण सावउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माकवर्धाकांकेरकुरूद विधायक अजय चंद्राकरकृषिकैबिनेट मंत्रीकैबिनेट मंत्री केदार कश्यपकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनकोंडागांव कांकेरकोरबाकोरिया बैकुंठपुरखाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेलखैरागढ़गरियाबंद।गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरजांजगीर-चांपाडोंगरगढ़दुर्गदुर्ग भिलाईदेशधमतरीधमतरी कुरूदधारसीवा रायपुरनगर निगम नगर पालिकानेता प्रतिपक्ष चरण दास महंतपत्थलगांव (जशपुर)पत्रकारपश्चिम विधायक राजेश मूणतबलरामपुरबलौदाबाजारबस्तरबिलाईगढ़बिलासपुरबीजापुरबेमेतरामंत्री ओपी चौधरीमंत्री बृजमोहन अग्रवालमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासमंत्री लखन लाल देवांगनमध्य प्रदेशमहासमुंदमुख्य निर्वाचनमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिराजिमराज्यपालरामविचार नेताम कृषि मंत्रीरायगढ़रायपुर  प्रेस क्लबरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणवित्त मंत्री ओपी चौधरीविदेशविधायकशिक्षाशिवरीनारायण जिलासतनामी समाजसतनामी समाज धर्म गुरु बाल दास साहेबसरगुजासांसदसुकमासूरजपुरस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

सहकारी समिति कर्मचारियों ने वेतनमान एवं भत्तों को लेकर सौंपा मांग पत्र

रायपुर, 25 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ (पंजी. क्र. 6685) ने आज सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी प्रमुख मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। संघ ने बताया कि प्रदेशभर में कार्यरत लगभग 2058 सहकारी समिति कर्मचारी लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर सरकार से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

 

संघ का कहना है कि वर्ष 2018 में वेतनमान संशोधन के बाद अब तक महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाएं समय पर प्रदान नहीं की गई हैं। इससे कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मांग पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि सहकारी समिति कर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह समय पर वेतनमान संशोधन, महंगाई भत्ता और सेवा सुरक्षा का लाभ मिलना चाहिए।

 

संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

 

**प्रमुख मांगे:**

 

1. सहकारी समिति कर्मचारियों का लंबित वेतनमान लागू किया जाए।

2. 2018 से लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाए।

3. सेवा सुरक्षा और भविष्य निधि जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

4. 2024–25 व 2025–26 के लिए महंगाई भत्ता की दरें तत्काल प्रभाव से लागू की जाएं।

5. कर्मचारियों के वेतन में प्रति माह न्यूनतम 5000 रुपए की वृद्धि की जाए।

 

संघ ने विश्वास जताया है कि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेगी, अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button