RIAPURछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुरधार्मिक

खरोरा नगर में धूम धाम से निकाली गयी झांकी, विधायक अनुज शर्मा हुए शामिल

गणेशोत्सव पर हर साल धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायत खरोरा में नागरिक भगवान गणेश की सुंदर झांकियों का इंतजार करते हैं। खरोरा में इसकी भव्य परंपरा है।

 

 

 

The Narad News 24,,,, रायपुर गणेशोत्सव पर हर साल धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायत खरोरा में नागरिक भगवान गणेश की सुंदर झांकियों का इंतजार करते हैं। खरोरा में इसकी भव्य परंपरा है। पूरा नगर रात भर जगकर गणेश की झांकियों के रूप में सुंदर लीलाओं का आनंद लेते हैं। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा शामिल हो कर गणेश झांकी का आनंद लिया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, डीजे, बैंड-बाजों और रंग-बिरंगी रोशनी के साथ झूमते-गाते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। भक्ति गीतों और झांकियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्द आ” के जयघोषों से पूरा खरोरा नगर गूंज उठा। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। विधायक अनुज ने सभी समिति के सदस्यों को बधाई दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आप लोगों ने बहुत सुंदर झांकी तैयार की है। यह केवल एक झांकी नहीं हमारे नगर का त्योहार हैं आने वाले समय में हम सभी मिल कर इस झांकी के आयोजन को और भी विशाल बनाएंगे| आप सभी के सहयोग से बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से यह आयोजन सफल हो रहा हैं यही हमारे नगर की एकता का पहचान हैं| उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से इस अवसर पर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker