RIAPURआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने संभाला मंत्रालय का मोर्चा, कहा– “जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प”

छत्तीसगढ़ सरकार के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवम रोजगार व अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में सोमवार को अपने विभाग के शीर्ष अधिकारियों की पहली बैठक ली।

 

 

The Narad News 24,,,,आरंग/नवा रायपुर/ रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवम रोजगार व अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में सोमवार को अपने विभाग के शीर्ष अधिकारियों की पहली बैठक ली।

बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आने वाली योजनाओं पर गहन एवं सार्थक चर्चा हुई।बैठक के दौरान मंत्री महोदय जी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए यह पद केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनता की सेवा का अवसर है। मेरा संकल्प है कि छत्तीसगढ़ की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूं और विभागीय योजनाओं को धरातल तक पहुंचाकर आमजन को प्रत्यक्ष लाभ दिलाऊं।मंत्री महोदय जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को कागजों में सीमित रखने की प्रवृत्ति समाप्त करनी होगी, अब हर योजना की गूंज गांव-गांव और घर-घर तक सुनाई देनी चाहिए।बैठक में अधिकारियों ने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और वर्तमान में चल रहे प्रकल्पों की जानकारी दी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker