BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

आय जाति प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं छात्र, भाजपा सरकार के अकर्मण्यता से कर्मचारी आंदोलित, कांग्रेस 

राजस्व पखवाड़ा राजनीतिक इवेंट, तहसीलदार, पटवारी हड़ताल पर

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर/11 जुलाई 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने भाजपा सरकार पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार का राजस्व पखवाड़ा सिर्फ राजनीतिक इवेंट बनकर रह गया है। पटवारी, तहसीलदार, हड़ताल पर हैं, ऐसे में राजस्व पखवड़ा का औचित्य क्या है? नया शिक्षण सत्र शुरू हो चुका है, स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है, एक तरफ सरकार राजस्व पखवाड़ा आयोजित कर जनता की समस्याओं को हल करने का झूठा दावा कर रही है, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में तहसीलदार हड़ताल पर हैं, राजस्व की रीढ़ माने जाने वाला पटवारी अमला पूरे प्रदेश में आंदोलित है।

प्रदेश भर के छात्र आय, जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रहे हैं। विद्यार्थी और उनके पालक परेशान हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पटवारी की ज्यादातर मांगे, आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर है। संशोधन और त्रुटि सुधार के अधिकार के लिए है। तहसीलदार संघ की मांग भारतीय जनता पार्टी के कुशासन में बढ़ते अपराध के खिलाफ है। जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से दबंगई बढ़ गई है, अधिकारी कर्मचारियों को डराया जा रहा है, एक तहसीलदार से मारपीट और गाली-गलौज की गई थी, जिसके खिलाफ प्रदेश भर के तहसीलदार आंदोलित हैं, सरकार को इस मामले में संवाद तत्काल कार्यवाही करना चाहिए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है जिसके चलते किसानों, छात्रों और उनके परिजनों को भटकना पड़ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों की अनुभवहीनता और अदूरदर्शित का खामियाजा प्रदेश की जनता भोगने मजबूर है। किसानी का समय है, खरीफ की बुवाई हो चुकी है, रोपा बियासी की तैयारी है। राजस्व अधिकारी कर्मचारीयों के हड़ताल के चलते नामांतरण और बटवारा, हक़त्याग, त्रुटि सुधार, ऋण पुस्तिका जैसे काम के लिए आम जनता को तहसील कार्यालायों के चक्कर काटना पड़ रहा है, कोई काम नहीं हो रहा है। विष्णुदेव साय की सरकार का पूरा फोकस वसूली गैंग चलाने में है, भू माफियाओं को सरकारी संरक्षण है, खसरा लाक करके मोटा रकम वसूला जा रहा है। आम जनता, किसानों, विद्यार्थियों और पालकों की परेशानी से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कोई सरोकार नहीं है।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker