BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकृषिघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पूर्व विधायक रायपुर पश्चिमराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने टिकरापारा में सभा को किया संबोधित,,,,कांग्रेस की न्याय गारंटी के बारे में लोगों को बताया,,,,विकास उपाध्याय ने कोरोना काल में खूब की है लोगों की सेवा।

State President Deepak Baij addressed the gathering in Tikrapara, told people about the justice guarantee of Congress, Vikas Upadhyay has served the people a lot during the Corona period.

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर 30 अप्रैल 2024 कांग्रेस कमेटी द्वारा दक्षिण विधानसभा के टिकरापारा में एक जनसभा का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज मुख्य रूप से उपस्थित थे।

सभा में सैकड़ो की तादाद में माताएं बहने शामिल थी कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस की पांच न्याय और 25 गारंटियों के बारे में आम जनता को बताया।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में दिन-ब-दिन महंगाई बढ़ती जा रही है घर की महिलाओं को गृहस्थी चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है केंद्र में पिछले 10 सालों से भाजपा की मोदी सरकार बैठी हुई है सत्ता में आने से पूर्व उन्होंने 100 दिन में महंगाई कम करने की बात कही थी लेकिन आज महंगाई आसमान छू रही है,इन सभी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने माता बहनों के लिए महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी की घोषणा की है जिसके माध्यम से हर गरीब महिला को ₹8333 प्रति माह यानी ₹100000 सालाना दिया जाएगा जिससे निश्चित तौर पर उनको आर्थिक रूप से सहायता मिलेगी।

दीपक बैज ने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के पक्ष में आम जनता से वोट अपील भी की और कहा कि विकास उपाध्याय लगातार आम जनता के संघर्ष के लिए खड़े रहते हैं भरी कोरोना काल में जिस प्रकार उन्होंने दूसरे प्रांत से आ रहे मजदूरों की सेवा की भोजन कराया उनके रहने की व्यवस्था कराई प्रदेश की जनता उनके सेवा भाव से भली भली वाकिफ है।

इस जनसभा में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे एजाज ढेबर प्रमोद दुबे सुमित दास सतनाम पनाग निशा देवेंद्र यादव समीर अख्तर उमेश गुप्ता योगेश साहू महेश सोनी अनीश मनिहार रोहित साहू प्रभात तिवारी झुमुक निषाद मुन्ना साहू दयाराम मेढे लाला धनगर भूपेंद्र साहू शानु रजा अविनाय दुबे नंदकुमार पटेल संतोष जैन सुदर्शन जैन अमित घोष संगीता तिवारी प्रेरणा साहू अपर्णा फ्रांसिस अनिल रायचूड़ा पुष्पराज वैद उपस्थित थे।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker