BJP CGBREKING NEWSघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूराजनीतिराम भगवान श्री रामरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व मे भाजपाइयों ने किया जनसम्पर्क….

नगर पालिका के वार्ड क्र.2 मे किया डोर टू डोर अभियान  लोकसभा प्रत्यासी विजय बघेल के पक्ष मे मतदान करने की अपील....

 

 

The Narad News 24,,,,,,बेमेतरा :- बेमेतरा विधायक दीपेश साहू दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्यासी विजय बघेल के पक्ष मे मतदान करने के लिए आज बेमेतरा नगर पालिका अंतर्गत आने वाले वार्ड न.2 डोर टू डोर जनसम्पर्क कर वार्ड के बुजुर्ग, युवा, महिलाओं, छात्राओं, दुकानदारों, मजदूरों, किसानों सभी वर्गों के लोगो से मुलाक़ात कर लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग लोकसभा प्रत्यासी विजय बघेल जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस मौके पर विधायक दीपेश साहू कहा कि भाजपा ने अपना जनसंपर्क अभियान हर क्षेत्रों में तेज कर दिया है लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला रहा है और बड़े उमंग से कार्यकर्ता जुटकर कार्य कर रहे हैं। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता हर घर दरवाजे पर दस्तक देकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे है इस समय प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार जिस तरह मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है, उसका लाभ लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा। कांग्रेस के किसी भी नेता का कोई जनाधर नहीं रह गया है। प्रदेश की सभी 11 सीट जीतकर हम छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए लक्ष्य में अपनी सहभागिता देंगे। लोगों को मोदी सरकार के दस वर्षों की उपलब्धियों से साझा करते हुए साहू नें कहा कि नारी की सुरक्षा, सम्मान और उन्नति के लिए सबसे ज्यादा कार्य पीएम मोदी ने किया है। उन्होंने सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लाया, उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक पर कानूनी पाबंदी, सेना में महिलाओं को परमानेंट कमीशन जैसी अनेक योजनाएं मातृ शक्ति को समर्पित किए हैं। इस कारण लोगों को पीएम मोदी की गांरटी पर भरोसा है।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी मोती लाल साहू, राकेश मोहन शर्मा, पार्षद लक्ष्मी लहरे, हर्षवर्धन तिवारी, शहर भाजपा मंडल महामंत्री युगल देवांगन, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, शहर महामंत्री तुषार साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा शहर अध्यक्ष राज कुमार खंडे, राजू देवांगन, रोशन दत्त सहित बड़ी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता सहित वार्ड वाशी मौजूद रहे l

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker