RIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

वरिष्ठ विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

जनसेवा और अहिवारा के विकास के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

The narad news 24,,,,,,रायपुर,,,,,,। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर अटल नगर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में भाजपा के दिवंगत विधायक एवं राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके आकस्मिक निधन को पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

इस दौरान संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी, भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी सच्चे जनप्रतिनिधि थे। वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहते थे। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अहिवारा क्षेत्र के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।

 

श्री साव ने परमपिता परमेश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button