BREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSओड़िशाघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशपत्रकारमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिराम भगवान श्री रामरायपुर  प्रेस क्लबरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भाजपा के चुनावी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया के साथियों का अहम रोल – सीएम विष्णु देव साय

सोशल मीडिया के साथियों की मेहनत से हम प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें जीतने जा रहे

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर।* छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भाजपा की सोशल मीडिया टीम से कल भेंट-मुलाकात एवं अनौपचारिक चर्चा की। श्री साय ने टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने जिस तरीके से कांग्रेस सरकार के कारगुजारियों एवं भ्रष्टाचार को उजागर किया उससे छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने में बेहद मदद मिली और अब यही टीम भाजपा सरकार के कामकाज को जनता के बीच पहुंचा रही है।

सीएम साय ने कहा कि एक मुख्यमंत्री होने के नाते आप लोगों का आभार व्यक्त करता हूं कि मोदी जी के पिछले 10 साल की उपलब्धियों एवं मोदी की गारंटी के तहत 100 दिन में पूरा किए गए वादों को एवं पिछली कांग्रेस सरकार की विफलताओं को भी आपने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले पांच साल में छत्तीसगढ़ को बहुत आगे लेकर जाना है। मोदी जी के संकल्प पत्र की योजनाओं को लागू करना है और केंद्र एवं राज्य की योजनाओं से लोगों को अवगत कराना है, जिसमें आप लोगों का रोल अहम होगा। उन्होंने सदस्यों से बीच-बीच में मिलते रहने, आपस में संवाद करते रहने की बात कही।

श्री साय ने कहा कि चुनाव के दौरान इस भीषण गर्मी में केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन ने छत्तीसगढ़ में चुनावी कैंपेन किया। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 4 बार छत्तीसगढ आगमन हुआ। गृहमंत्री अमित शाह जी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी सहित कई बड़े नेताओं ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया। प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी प्रदेश संगठन के साथियों ने चुनावी जनसभाएं की। इस पूरे चुनाव प्रचार को आप लोगों ने बखूबी जनता तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाया। इसमें सबसे बड़ा रोल आप लोगों का रहा जिसका ये परिणाम है कि हम छत्तीसगढ़ की सभी ग्यारह सीटें जीतने जा रहे हैं।

नक्सलवाद पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नक्सलवाद के खिलाफ जो लड़ाई हम लड़ रहें है, उसे विपक्ष फेक बता रहा है। उनके ऐसे सभी झूठी बातों को सकारात्मक एवं वास्तविकता से पेश करना है। इसकी जिम्मेदारी आप सभी सोशल मीडिया के साथियों की है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया का क्रेज निचले स्तर तक एवं गांव-गांव तक पहुंचा है, जिसके कारण आप लोगों का योगदान बहुत अहम हो जाता है।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, सोशल मीडिया के प्रदेश संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, सोमेश चंद्र पांडेय, मितुल कोठारी सहित प्रदेश सोशल मीडिया टीम के प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button