RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागछत्तीसगढ़राजनीति

स्मृति ईरानी करेंगी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ:अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, मौसम की खराबी के चलते दिल्ली से प्लेन नहीं भर सका उड़ान

THE NARAD NEWS24……………………………………………………….केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कुछ देर में दंतेवाड़ा में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी। मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद वे बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के पहले चरण का शुभारंभ करेंगी। साथ ही वे जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मंगलवार को होने वाला छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि मौसम की खराबी के चलते उनका प्लेन दिल्ली से ही उड़ान नहीं भर सका। प्रदेश में करीब 20 साल बाद होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पहले गृहमंत्री शाह को हरी झंडी दिखाने वाले थे।

गृहमंत्री अमित शाह की दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में सभा भी प्रस्तावित थी। IG सुंदरराज पी ने दैनिक भास्कर से दौरा रद्द होने की पुष्टि की है। दूसरी ओर शाह का दौरा रद्द होने पर कांग्रेस ने इस परिवर्तन यात्रा को लेकर तंज कसा है।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button