छत्तीसगढ़हादसा

ब्रिज के ऊपर खड़ी मिली स्कूटी, SDRF की टीम ने शव को बाहर निकाला : 50 फीट ऊंचाई से नदी में छलांग, युवक की मौत

THE NARAD NEWS 24……………………..दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में बने 50 फिट ऊंचे ब्रिज से कूदकर खुदकुशी करने वाले शख्स का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। सोमवार देर रात केलाबाड़ी का रहने वाला राकेश ठाकुर ने नदी में छलांग लगा दी थी। नदी की तट के पास रहने वाले मछुआरे घटना की जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ को दी थी। सुबह 6 बजे से तीन घंटे सर्चिंग के बाद मृतक का शव बरामद कर लिया गया है।

राकेश ठाकुर दुर्ग के केलाबाड़ी का रहने वाला था। उसकी पुरानी तस्वीर।

युवक की स्कूटी ब्रिज के ऊपर मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। राकेश ने आखिर खुदकुशी क्यों की कारणों का पता नहीं चल पाया है। उसके दोस्तों ने बताया कि वो देर रात तक उनके साथ ही बैठा था। फिर वहां से चला गया।
एसडीआरएफ दुर्ग की टीम सुबह से कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन।

राकेश के दोस्तों के मुताबिक वो घर जाने की बात कहकर निकला था। उसके हाव भाव से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि वो किसी बात को लेकर परेशान है और ऐसा कर सकता था। पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।
शिवनाथ नदी में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पानी के अंदर शव की खोज करता हुआ गोताखोर।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button