RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

लूट एवं अवैध वसूली के पैसे से बना है कांग्रेस कार्यालय – संतोष पांडेय

भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुई राज्य की भारी लूट, कांग्रेस कार्यालयों को किया जाए राजसात : भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय का छत्तीसगढ़ शराब घोटाला को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला

THE NARAD NEWS24,,,,,,,रायपुर,,,,,।भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पाँच वर्षों के कार्यकाल में राज्य में कोयला, शराब और सट्टा जैसे अनेक घोटालों के माध्यम से भारी लूट मचाई गई, जिससे छत्तीसगढ़ की छवि पूरे देश में धूमिल हुई है।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने गुरुवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि 3,200 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले के मामले में 20 व्यक्तियों और 22 फर्मों/कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान पेश किया गया है। इस मामले में कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रहे रामगोपाल अग्रवाल, यश टुटेजा, अनवर ढेबर, बी.आर. लोहिया, कुमार भाई ठक्कर उर्फ रंजन ठक्कर (जिनके खिलाफ फरारी में चालान पेश हुआ है) सहित अन्य कई व्यक्तियों प्रवीण केडिया, राजेंद्र जायसवाल, चुन्नू जायसवाल, भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया, गोल्डी भाटिया, प्रिंस भाटिया आदि और कंपनियों के नाम शामिल हैं। श्री पाण्डेय ने घोटाले के तौर-तरीकों का ब्यौरा देते हुए कहा कि डिस्टिलरी संचालकों से वैध शराब की आपूर्ति पर कमीशन लेने के साथ-साथ बिना आबकारी शुल्क चुकाए अवैध शराब (पार्ट-बी शराब) तैयार कराई गई और सरकारी दुकानों के माध्यम से उसकी अवैध बिक्री की गई। इसी तरह अतिरिक्त खाली बोतलों की आपूर्ति और फर्जी परिवहन परमिटों के जरिए अवैध शराब को दुकानों तक पहुँचाया गया। पार्ट-बी शराब की बिक्री से मिलने वाली नकद रकम को अलग रखकर सिंडिकेट की अवैध बिक्री में मदद पहुँचाई गई। एफ एल-10ए लाइसेंसी कंपनियों के माध्यम से विदेशी शराब की आपूर्ति पर कमीशन वसूला गया। हवाला और आंगड़िया नेटवर्क के जरिए अवैध धन को देश के विभिन्न शहरों और विदेश (दुबई) तक भेजा गया। इस अवैध नकद राशि को बैंक एंट्री के माध्यम से अनसिक्योर्ड लोन दिखाकर जमीन और अन्य संपत्तियों में निवेश किया गया।

 

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के लॉकडाउन के दौरान सिलतरा (रायपुर) स्थित एन.वी. डिस्टिलरी में नया उत्पादन कर और पहले से रखी शराब को होटल-बार के जरिए अवैध रूप से बेचने के साक्ष्य भी चालान में शामिल हैं। श्री पाण्डेय ने मांग की कि राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय ‘राजीव भवन’ के निर्माण से जुड़े सभी कागजात सार्वजनिक किए जाएं और प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यालयों को राजसात किए जाएँ। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और मल्लिकार्जुन खड़गे से मांग की गई कि वे सभी दागी नेताओं को उनके राजनीतिक दायित्वों से तत्काल मुक्त करें और छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगें। श्री पाण्डेय ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए “एटीएम” की तरह काम कर रहे थे; अतः इस प्रकार के संगठित भ्रष्टाचार के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक मान्यता भी रद्द की जानी चाहिए।

 

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि लूट और भ्रष्टाचार से इन नेताओं ने छत्तीसगढ़ को कलंकित किया है। प्रदेश की छवि देश भर में खराब की है। प्रदेश से इन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए। अगर कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व इन घोटालेबाजों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करता, तो इसका मतलब है कि वह भी इसमें शामिल है। श्री पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संसाधनों की चोरी करने वाले अब वोट चोरी की बात कर रहे हैं! उन्हें शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस ने प्रदेश के भरोसे की चोरी की है। जनता के विश्वास पर डाका डाला है। भाजपा तथ्यों को जुटा कर राज्यपाल, चुनाव आयोग और सभी संबंधित संवैधानिक संस्थाओं को ज्ञापन देकर कार्रवाइ की माँग करेगी।

 

इस दौरान लौह शिल्पकार बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा मौजूद रहे।

——————-

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker