RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

दरभा ब्लॉक के नेगानार में समाधान शिविर का हुआ आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव हुए शामिल

छत्तीसगढ़ शासन की मंशा प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का मिले लाभ* *किरण देव*

 

 

The Narad News 24,,,,,जगदलपुर । सुशासन तिहार 2025 के तहत समाधान शिविर का आयोजन जिले के विभिन्न विकासखंडों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बस्तर जिले के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। दरभा के नेगानार में आयोजित समाधान शिविर में 07 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया गया जिसमें ग्राम चिड़पाल,कामानार,मावलीपदर,नेगानार,कोटमसर,छोटे मावलीपदर , टोपर,सम्मिलित रहे। इस शिविर में 1987 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 1965 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 22 लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुए थे।

 

नेगानार में आयोजित समाधान शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने स्थानीय हल्बी बोली में सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता हो। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सोच शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिलें। इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सभी जागरूक जनसाधारण ने आवेदनों के माध्यम से अपनी मांग रखी है जिसका विभागों द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण किया गया और समाधान शिविर में जानकारी दी जा रही है। क्षेत्रीय विधायक श्री किरण देव ने कहा कि सुशासन तिहार में आवेदनों का निराकरण जिस तेजी के साथ किया गया यह सतत रूप से जारी रहेगी, ताकि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्या और मांग के लिए तहसील और जिला मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं हो। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया। श्री देव ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आम जनता की समस्या-मांगों का त्वरित निराकरण हो रहा है वहीं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह सुशासन शहर और गांवों के हर व्यक्ति तक पहुंचे, यह सार्थक प्रयास सरकार कर रही है। उन्होंने इस शिविर से सभी को लाभ लेने का आग्रह किया। सभी मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है ।कार्यक्रम में विभागों के अधिकारियों द्वारा सुशासन तिहार में मिले आवेदनों का निराकरण की जानकारी तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान किताब, सामाजिक सहायता पेंशन स्वीकृति आदेश, प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास निर्माण स्वीकृति आदेश और सामग्रियों का वितरण भी किया गया। साथ ही बच्चों को अन्नप्राशन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के द्वारा किया गया। इस दौरान विधाशरण तिवारी , मनोहर तिवारी,जनपद अध्यक्ष मानकदई कश्यप, जिला पंचायत सदस्य संपती नाग, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद, जनपद सदस्य गागराराम ,दयमती,जयमनी, एवं मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम,संतोष बघेल, धमेंद्र ठाकुर,फूलसिंह सेठिया, जनपद सीईओ वीरेन्द्र बहादुर व सरपंच गण तथा अधिकारी व कर्मचारी व क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button