RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़धार्मिकबधाई शुभकामनाएंबेमेतरारायपुर ग्रामीणरोजगारलाइफस्टाइलविधायकशिक्षा

साहू समाज समय के अनुरूप कदम से कदम मिलाकर बढ़ रहा आगे: उप मुख्यमंत्री साव और मंत्री गण उपस्थित मोतीलाल साहू ,ईश्वर साहू,

उप मुख्यमंत्री साव ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को  शुभकामनाएं दी।

साहू समाज समय के अनुरूप कदम से कदम मिलाकर बढ़ रहा आगे: उप मुख्यमंत्री साव और मंत्री गण उपस्थित मोतीलाल साहू ,ईश्वर साहू,

The narad news 24,,,,,,रायपुर 24 दिसंबर 2023/उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा है कि साहू समाज समय के अनुरूप अन्य समाजों से कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है और प्रदेश और देश की तरक्की में योगदान दे रहा है। वे आज राजधानी रायपुर के कर्मा धाम कृष्णा नगर में आयोजित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन और नव निर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ साहू समाज द्वारा उप मुख्यमंत्री साव को पगड़ी पहनाकर तथा त्रिशूल भेंटकर सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन से यह सिद्ध होता है कि साहू समाज एक विकसित समाज है। साहू समाज की विशेषता ईमानदारी और मेहनत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का मान सम्मान बढ़ाने का काम पूरी दुनिया मे किया है। समाज के मान, सम्मान और गौरव बढ़ाने के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। उप मुख्यमंत्री साव ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को  शुभकामनाएं दी।

साहू समाज द्वारा ग्राम बोइझरा (भखारा) निवासी टेमन लाल साहू समाज को दो एकड़ जमीन दान करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमशीला साहू, सहित स्थानीय साहू समाज के पार्षदगण एवं छत्तीसगढ़ साहू समाज के अध्यक्ष केशव राम साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में नव निर्वाचित विधायकों का छत्तीसगढ़ साहू समाज द्वारा शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इनमें रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, भाटापारा विधायक इन्द्र साव, धमतरी विधायक ओंकार साहू, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और साजा विधायक ईश्वर साहू शामिल हैं।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button