RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़धार्मिकबधाई शुभकामनाएंमनोरंजनराजनीतिरायपुर दक्षिणरोजगारलाइफस्टाइलविधायकशिक्षा

गोंड आदिवासी समाज को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व: बृजमोहन अग्रवाल

गोंड समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में  मुख्य अतिथि   बृजमोहन अग्रवाल गोंड भवन पहुंचे ।

 

The narad news 24,,,,,,,_रायपुर 24 दिसंबर_ गोंड आदिवासी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। भगवान महादेव स्वरूप बूढ़ादेव को मानने वाले और प्रकृति की रक्षा करने वाले हैं ऐसे में समाज को संरक्षित करने और आगे बढ़ने का दायित्व हमारा है।

ये कहना है वरिष्ठ भाजपा विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल।

अग्रवाल रविवार को गोंड समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने टिकरापारा स्थित गोंड भवन पहुंचे थे।

अपने संबोधन में श्री अग्रवाल ने कहा की परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह आज समाज की जरूरत है। आपसी देखा देखी के कारण शादी में दिखावा करने का चलन बढ़ गया है जिससे शादियां बहुत खर्चीली होती जा रही है। सामान्य लोगों के लिए समस्या हो रही है। लोग घर बेचकर, कर्ज लेकर शादी करते हैं जिससे भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर परिचय सम्मेलन के आयोजन का सुझाव दिया। इससे समाज में और एकजुटता आएगी।

बृजमोहन अग्रवाल ने परिचय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजक छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति को बधाई दी। साथ ही गोंड भवन में पेवर ब्लॉक और टिन शेड निर्माण के लिए विधायक निधि से 20 लाख रुपए देने की घोषणा की उनका ये भी कहना था कि मुझे ऐसा करने की ताकत समाज ने ही दी है और मैं समाज को उसी ताकत का कुछ अंश लौटने की कोशिश कर रहा हूं।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button