BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़मंत्री बृजमोहन अग्रवालमहतारी वंदन योजनाराजनीतिराम भगवान श्री रामरायपुर दक्षिणरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकव्यापारशिक्षास्वास्थ विभाग

रायपुर ख़बर पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है नक्सलवाद : बृजमोहन अग्रवाल

Raipur News Naxalism is counting its last breaths under the leadership of PM Narendra Modi and Home Minister Amit Shah: Brijmohan Aggarwal.

 

 

 

The narad news 24,,,,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही लक्षित हत्याओं पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने नाराजगी जताई है। मंत्री अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि, जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं और अमित शाह गृहमंत्री बने हैं तब से नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है जिसके चलते नक्सली हताश हैं। नक्सलियों का असली मकसद लोगों में भय पैदा करके अपने हितों को पूरा करना है जिस कारण वह ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं।

मंत्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि नक्सली देश, समाज और राज्य के हित में कोई काम नहीं करते हैं। और न ही विकास के किसी काम को बर्दाश्त करते हैं इसीलिए वह सड़क, स्कूल निर्माण आदि को रोक देते हैं। इतना ही नहीं पेयजल के लिए की गई बोरिंग में बारूद डालकर उसे भी बर्बाद कर देते हैं। नक्सलियों की मानसिकता विकास विरोधी है। वो छत्तीसगढ़ के ट्राईबल बेल्ट बस्तर में विकास को रोकना चाहते हैं।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा विकास का काम कर रही है ऐसे में नक्सली भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की हत्या करके भय पैदा करना चाहते हैं,लेकिन पार्टी कार्यकर्ता और नेता इससे डरेंगे नहीं और सरकार की विकास की योजनाओं को जनता तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि नक्सलियों की इस कायराना हरकत को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा कर्मी इन हत्याओं का बदला जरूर लेंगे और नक्सलियों को चुन चुन कर ठिकाने लगाया जाएगा।

बता दें कि, बीजापुर में भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष 40 वर्षीय कैलाश नाग की बीते दिनों नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker