BREKING NEWSDURGEDUCATIONMp BREKING NewsRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशदेश विदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंमध्य प्रदेशरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

रेलवे ख़ास ख़बर रायपुर रेल मंडल को माल ढुलाई में 5000 करोड़ का मिला राजस्व,डीआरएम ने केक काटकर किया खुशी का इजहार

Railway Special News Raipur Railway Division got revenue of Rs 5000 crore in freight transportation, DRM expressed happiness by cutting the cake.

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने अधिकारियों और कर्मयोगियों को समर्पित किया श्रेय

 

The narad news 24,,,,,,रायपुर। रायपुर मंडल ने अपने समर्पित रेलकर्मियों के सम्मिलित, सतत् एवं अनुशासित प्रयास से विपरीत परिस्थितियों में भी का डटकर काम करते हुए सर्वाधिक माल लदान आय अर्जन की हैं । वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में 23 मार्च 2024 तक रायपुर रेल मंडल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक 5000 करोड़ माल लदान राजस्व हासिल किया है |

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5000 करोड़ माल लदान आय हासिल करने का यह कीर्तिमान रायपुर मंडल का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। देश के विभिन्न राज्यों को रायपुर रेल मंडल ने यह अभूतपूर्व सेवा प्रदान कर देश की प्रगति में सहायक भूमिका निभाई है। इस अवधि में माल लदान में स्टील, चावल, कोयला, क्लिंकर, लौह अयस्क, सीमेंट, खाद्यान, डोलोमाइट, लाइम स्टोन आदि शामिल है।

यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के निर्देशन एवं भारतीय रेल यातायात सेवा अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन से संभव हुआ। इस उपलब्धि के अवसर पर नियंत्रण कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की उपस्थिति में केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। मंडल रेल प्रबन्धक द्वारा अपने सभी कर्मचारियो एवं अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी गई एवं बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker