RIAPURकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशदेश विदेशपुलिस प्रशासनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षास्वास्थ विभाग

प्रधानमंत्री श्री मोदी 11 दिसंबर को विकसित भारत @ 2047 आइडियास पोर्टल का शुभारंभ करेंगे

राजभवन में होगा कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण*         *विकसित भारत @2047 पर कार्यशाला होगी* 

 

The narad news 24,,,,,रायपुर, 08 दिसंबर 2023/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को विकसित भारत @2047 आइडियास (Ideas) पोर्टल का शुभारंभ करेंगे और वर्चुअल संबोधन देंगे। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण राजभवन मंे आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात राजभवन में राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें राज्य के सभी शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण उपस्थित रहेंगे।

इस संबंध में आज नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा वीडियो कॉफ्रेंसिंग आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो, उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल उपस्थित थे। 11 दिसंबर को होने वाली कार्यशाला में विकसित भारत, सशक्त भारतीय, सम्पन्न और टिकाऊ अर्थव्यवस्था, सुशासन एवं सुरक्षा, विश्व में भारत आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button