pm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने NextGen GST के रूप में दी देश को ऐतिहासिक सौगात – आरंग में व्यापारी बंधुओं संग कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने मनाया “GST बचत उत्सव”

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने व्यापारी साथियों और नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने नई दरों के लागू होने पर सभी को कमल का फूल भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

 

 

The Narad News 24,,,आरंग/रायपुर — देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को NextGen GST (GST 2.0) के रूप में ऐतिहासिक सौगात प्रदान की है। इस निर्णय से देशभर में GST बचत उत्सव का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में आरंग नगर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने व्यापारी साथियों और नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने नई दरों के लागू होने पर सभी को कमल का फूल भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

गुरु खुशवंत साहेब जी ने इस अवसर पर कहा –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार ने मिलकर देश और प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है। यह निर्णय आमजन की जेब में बचत के साथ-साथ व्यापार को नई ऊर्जा और अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला है। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित व्यापारी बंधु एवं ग्राहकों के चेहरे पर बचत की अपार खुशियां झलक रही थीं। सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय जी की सरकार का आभार व्यक्त किया और इसे ऐतिहासिक फैसला बताया।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता साथी, व्यापारीगण एवं गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker