RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने कहा : ​जगदलपुर से रायपुर तक गांजे की तस्करी के जिस ‘हाई-वे’ को पिछली सरकार ने छूट दी थी, उस पर कसी गई नकेल

भाजपा का पलटवार : ​जो खुद नशे के काले कारोबार के संरक्षक रहे, वे आज किस मुँह से नशे पर बात कर रहे हैं

The narad news 24,,,,,,,रायपुर,,,,,,,। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने नशे के काले कारोबार पर कांग्रेस के प्रलाप पर पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि जिनके कार्यकाल में नशे का अवैध कारोबार फला-फूला और जिन्होंने खुद नशे के सौदागरों को संरक्षण दिया, वे आज नशा मुक्ति पर उपदेश दे रहे हैं! श्रीमती पाण्डे ने सवाल किया कि नशे के असली पैरोकार आज किस नैतिकता से इस विषय पर बयानबाजी कर रहे हैं?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में तो छत्तीसगढ़ मादक पदार्थों का डम्पिंग यार्ड बना दिया गया था। इससे भी अधिक शर्मनाक स्थिति यह थी कि पुलिस थानेदार शराब और सूखे नशे के कारोबार में खुलेआम संलिप्त पाए गए थे। श्रीमती पाण्डे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त नेतृत्व में पूरे देश में नशा मुक्ति को लेकर एक ऐतिहासिक और निर्णायक अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार के 2047 तक ‘नशा मुक्त भारत’ और 2029 तक के चरणबद्ध संकल्पों को पूरा करने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है। ​प्रदेश की स्थिति पर बात रखते हुए श्रीमती पाण्डे ने कहा कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के निर्देशन में नशाखोरी और अवैध तस्करी के खिलाफ लगातार उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित कर कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य में गठित ‘नारकोटिक्स ब्यूरो’ और सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते तस्करों पर चौतरफा प्रहार हो रहा है।

 

​भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डे ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय जगदलपुर से लेकर रायपुर तक का मार्ग गांजे की तस्करी का एक ‘नेशनल हाई-वे’ बन चुका था, जिसके जरिए बेरोक-टोक नशे की खेप पहुँचाई जाती थी। लेकिन वर्तमान सरकार के आते ही इस अवैध रूट की निगरानी कड़ी कर दी गई है और तस्करी के तंत्र पर पूरी तरह लगाम कस दी गई है। श्रीमती पाण्डे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी सूरत में नशा माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा।

———————

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button