छत्तीसगढ़देशराजनीति

PM ने मंत्रियों से कहा- इंडिया-भारत विवाद पर न बोलें:G20 समिट पर भी बयान न दें; सनातन धर्म विवाद पर बोलने की छूट दी

THE NARAD NEWS24……………………………………..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे इंडिया बनाम भारत के विवाद पर न बोलें। साथ ही G20 समिट पर अधिकृत व्यक्ति के अलावा कोई मिनिस्टर बयान न दें।

न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि PM मोदी ने मंत्रियों को कुछ शर्तों के साथ सनातन धर्म विवाद पर बोलने की परमिशन दी है। तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने 2 सितंबर को सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी। चार दिन बाद भी वे अपने बयान पर कायम हैं।

उदयनिधि ने बुधवार को चेन्नई में कहा- वे हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि जातिगत भेदभाव जैसी सनातन प्रथाओं के खिलाफ हैं। स्टालिन के बयान पर दिल्ली और UP में FIR दर्ज हो चुकी है। कर्नाटक में BJP नेता नागराज नायक ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार को उदयनिधि स्टालिन के बयान की निंदा करनी चाहिए। उनकी चुप्पी का मतलब होगा कि वे इसका समर्थन करते हैं।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker