छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशहादसा

होस्टल की तीसरी मंजिल से गिरा छात्र, गंभीर:रात ढाई बजे की घटना, होस्टल संचालक बोला दूसरी बिल्डिंग से गिरा, पुलिस कर रही जांच

THE NARAD NEWS24…………………………..इंदौर के विजयनगर में एक स्टूडेंट बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा। उसे गंभीर हालत में हॉस्टल के दो कर्मचारी एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। पहले बताया गया कि वह होस्टल के डक से नीचे गिरा है। लेकिन होस्टल संचालकों ने बताया कि कि रात करीब ढाई बजे वह होस्टल से 100 मीटर की दूरी पर संदिग्ध हालत में गिरा पड़ा मिला। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक छात्र के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विजयनगर पुलिस के मुताबिक अंबिकापुरी के कमला बॉयज होस्टल में रहने वाला सुरेश पुत्र लक्ष्मी जाटव एक बिल्डिंग से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में नजदीक ही बनी गर्ल्स होस्टल के कर्मचारी सुशील एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। जबकि कमला बॉयज होस्टल के संचालक आकाश खंडेलवाल का कहना है कि वह होस्टल से घूमने निकला था। होस्टल के आगे ही एक कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग पर चढ़ने के प्रयास में वह नीचे गिरा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।

जॉब के साथ पढ़ाई
हॉस्टल के लोगों ने बताया कि सुरेश मूल रूप से नरसिंहपुर का रहने वाला है। परदेशीपुरा में उसके रिश्तेदार रहते हैं। वह कई माह से होस्टल में रह रहा है। धन ट्राइडेंट सेंटर में जाॅब करने के साथ ही वह पढ़ाई भी कर रहा है। सुरेश के दोनों पैर और सिर में गंभीर चोट आई है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक छात्र फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker