BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपूर्व सीएम भुपेश बघेलराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

महाराष्ट्र के स्वाभिमान को कलंकित करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी – पूर्व सीएम भूपेश बघेल

People will not forgive those who tarnish the self-respect of Maharashtra - Former CM Bhupesh Baghel

 

 

The Narad News 24,,,,,ब्रम्हपुरी (महाराष्ट्र), 28 अक्टूबर 2024। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को महाराष्ट्र के ब्रम्हपुरी विधानसभा के तुमड़ीमेंढ़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विजय भाऊ वडेट्टिवार की नामांकन रैली में सम्मिलित हुए।

इस दौरान श्री बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए, भाजपा पर हमला बोला और कहा कि भाजपा ने बाबा साहब अम्बेडकर, ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले, छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान सपूतों को जन्म देने वाली इस धरती को कलंकित करने का काम किया है, भाजपा ने खुलेआम महाराष्ट्र में लोकतंत्र का चीरहरण किया।

भूपेश ने कहा कि हमने मंडियों में अनाजों के दाम लगते देखे हैं, फलों, सब्जियों के दाम लगते देखे हैं लेकिन अपने पूंजीपति मित्रों के धन और सत्ता के बल से महाराष्ट्र में भाजपा द्वारा विधायकों की मंडी लगा दी गई।

 

ये सब महाराष्ट्र की जनता ने देखा है, यहां के लोगों ने देखा है कि कैसे एनसीपी और शिवसेना को तोड़ा गया, यहां की जनता ने देखा कि कैसे महाराष्ट्र के स्वाभिमान छत्रपति शिवाजी महाराज जी का अपमान किया गया, भाजपा की कमीशनखोरी ने महाराष्ट्र के गौरव को भी नहीं बख्शा और उनकी मूर्ति में भी अपना हिस्सा बना लिया।

महाराष्ट्र की जनता ने मन बना लिया है कि वे अब इन भाजपाइयों के झांसे में नहीं आएँगे। जिस प्रकार संविधान को तार-तार करने की बात करने पर यहां के लोगों ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को जवाब दिया है, उसी प्रकार इन विधानसभा चुनावों में भी महाराष्ट्र को कलंकित करने वालों का हिसाब जनता करेगी और पूरा सबक सिखाएगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker