RIAPURछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुरविधायकव्यापारशिक्षा

सेवा संवाद यात्रा (Day 6),,जनहित में सख्त तेवर और करोड़ों की सौगात: विधायक अनुज शर्मा के जनसंपर्क को मिल रहा ग्रामीणों का अपार स्नेह

सड़क निर्माण को मंजूरी: मनोहरा-निनवा मार्ग के लिए 1.5 करोड़ और रैता में 10 लाख की सीसी रोड स्वीकृत

 

 

The Narad news 24,,,धरसींवा।*

धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा की ‘सेवा संवाद यात्रा’ का छठवाँ दिन भी अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक रहा। यात्रा के दौरान विधायक श्री शर्मा को क्षेत्र के ग्रामीणों का भरपूर जनसमर्थन, आत्मीय स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। छठवें दिन के सघन दौरे में विधायक श्री शर्मा ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवरी, तिवरैया, कपसदा, रैता, कुथरैल, मेहरसखा, मनोहरा एवं कुकेरा का भ्रमण किया।

*सत्ता नहीं, सेवा का संकल्प: जनचौपाल में अधिकारियों को दो-टूक निर्देश*

अपने ग्राम प्रवास के दौरान विधायक श्री शर्मा ने प्रत्येक ग्राम पंचायत का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक ग्राम में ‘जनचौपाल’ लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनचौपाल में विधायक के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम भी मौजूद रही, जिन्हें विधायक ने समस्याओं के त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रमुख उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराया, ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

*गाँव-गाँव विकास की सौगात: काम की बात, करोड़ों की सौगात और जनहित में सख्त हाथ*

* देवरी में बस स्टॉपेज और श्रमिकों के हक पर फैसला: ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने कल से ही बस स्टॉपेज शुरू करने के सख्त आदेश दिए। साथ ही, संबंधित उद्योग के एचआर विभाग से चर्चा कर श्रम कानूनों के तहत श्रमिकों का बकाया वेतन शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए और 22 करोड़ रुपये के गौरव पथ की स्वीकृति पर बधाई दी।

* तिवरैया को सीसी रोड की सौगात, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित: विधायक ने गाँव के मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसी रोड निर्माण की घोषणा की और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती किरण साहू का सम्मान कर उत्साहवर्धन किया।

* कपसदा में कंपनी प्रबंधक को फटकार, सामुदायिक भवन की घोषणा: शासकीय हाईस्कूल में ‘युवा संवाद’ के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। वहीं, प्रदूषण की शिकायत पर फॉर्च्यून कंपनी के मैनेजर को फटकार लगाते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार और नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, सीएसआर (CSR) मद से 50 लाख रुपये के सामुदायिक भवन की घोषणा की।

* रैता और मेहरसखा-मनोहरा को मिली सड़क की सौगात: विधायक ने ग्राम रैता में 10 लाख रुपये की सीसी रोड और मेहरसखा प्रवास के दौरान बहुप्रतीक्षित मनोहरा से निनवा मार्ग के लिए 1.5 करोड़ रुपये की नई सड़क निर्माण की घोषणा की।

*जमीनी हकीकत की पड़ताल: मातृशक्ति से संवाद और औचक निरीक्षण*

यात्रा के दौरान विधायक श्री अनुज शर्मा ने समाज के हर वर्ग से जुड़ने का प्रयास किया। उन्होंने गाँवों के श्रमिक बंधुओं, मातृशक्ति और महिला स्व-सहायता समूहों की बहनों के साथ विशेष संवाद किया, जहाँ उन्होंने माताओं-बहनों की समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के प्रबुद्धजनों एवं समाज प्रमुखों के साथ बैठकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर सार्थक चर्चा की। जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से विधायक ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। सादगी की मिसाल पेश करते हुए विधायक ने आम ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर दोपहर का भोजन किया।

 

*ग्रामीणों संग रात्रि प्रवास: भक्ति की बयार और बूथ सशक्तिकरण का संकल्प*

यात्रा के छठवें दिन का समापन ग्राम कुकेरा में हुआ, जहाँ विधायक श्री अनुज शर्मा ने ग्रामीणों के बीच ही रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने शक्तिकेंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ सामूहिक संवाद कर संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसके पश्चात विधायक ग्राम पंचायत में आयोजित भजन संध्या में शामिल हुए और कीर्तन मंडलियों के साथ बैठकर भजन-कीर्तन व सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

इस यात्रा में विधायक अनुज शर्मा सहित संदीप यदु,शकुन्तला ढिलेन्द्र सेन,यात्रा प्रभारी अरविंद ठाकुर सहप्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा,नरेंद्र ठाकुर, रूखमनी वर्मा,चंद्रशेखर शुक्ला,टिकेश्वर मनहरे,राजीव अग्रवाल,राकेश यादव,सुनील शर्मा, हरिशंकर वर्मा,अनुपमा वर्मा,रश्मि वर्मा, अश्वनी वर्मा,नत्थू युद, रामखिलावन वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, गोविंद साहू, सुमीत सेन, रूखमड़ी शिवारे, आशीष वर्मा, विद्याभूषण वर्मा,पुष्पा बंजारे,सीमा वर्मा, कल्पना नायक, शशि चंद्राकर, अमरीका वर्मा,लिलेश्वरी वर्मा,राजेंद्र विश्वकर्मा,नीलकंठ आडिल, बंटी शर्मा, केदार वर्मा,संतोषा वर्मा , भूपेन्द्र कसार, पुरूषोत्तम यादव, हेमंत वर्मा, मो. यूनुस खान, योगेश साहू, मिथलेश वर्मा, लक्ष्मीनारायण साहू, विकास वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमला और बड़ी संख्या में उत्साही ग्रामवासी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button