RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

लक्ष्य वेलफेयर फाउन्डेशन सोसाइटी के तत्वधान में दीपावली के शुभ अवसर पर खुशियों के दो पल वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों संग मनाई।

On the auspicious occasion of Diwali, under the auspices of Lakshya Welfare Foundation Society, two moments of happiness were celebrated with the elderly in the old age ashram.

The Narad News 24,,,,, रायपुर में लक्ष्य वेलफेयर फाउन्डेशन सोसाइटी के तत्वधान में दीपावली के शुभ अवसर पर खुशियों के दो पल वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों संग मनाई।

जीवन भर परिवार के लिए सब कुछ करने वालों को जब उनकी जिंदगी में अंधेरा करके उनके ही परिवार वाले उन्हें वृद्धा आश्रम छोड़ देते हैं तो ऐसे में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो उनका सहारा बनते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जहां अपनों से दूर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी लाने के लिए सुन्दर नगर प्रशामक देखरेख गृह वृद्धा आश्रम में लक्ष्य वेलफेयर फाउन्डेशन सोसाइटी संस्था के सदस्यों ने मिलकर खुशियों के दो पल बुजुर्गों के साथ में बिताई। उनके जरूरत की चीजें वितरित किये गए। संस्था के सदस्यों के माध्यम से अपने परिवारों से दूर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरों पर ख़ुशी लाने और मानसिक शांति प्रदान करने के उद्देश्य से बुजुर्गों के साथ में दीपावली उत्सव का आनंद ले रहे हैं। इस मौके पर वृद्धाश्रम में सब कुछ खोने के बाद भी बुजुर्ग खुशियां बटोरते दिखे। उन्होंने कहा कि जिन्हें उनके अपनों ने तो ठुकरा दिया, लेकिन यह फिर भी संस्था के सदस्यों के साथ छोटी-छोटी खुशियों से अपने जीवन में रंग भर रहें हैं। बुजुर्गों ने भी संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यही लोग अब उनके परिवार के सदस्य हैं।

इस मौके पर सब बुजुर्गों के चेहरे में एक अलग ही खुशी नज़र आ रही थी उन्हें अपनों से दूर होने का एहसास नहीं बल्कि एक बड़े परिवार में शामिल होने का एहसास हो रहा था।

इस मौके में संस्था के संरक्षक कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्र.54 के पार्षद प्रतिनिधि श्री चंद्रहास निर्मलकर जी ने विशेष रूप से उपस्थित रहें और उनका विशेष सहयोग रहा चंद्रहास निर्मलकर जी ने वृद्ध माताओं को देख कर भाव विभोर हो गए उनके आंख से आसू आ गए उन्होंने कहा इन वृद्धजानों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे श्री शिव साहू जी, खमतराई क्षेत्र से कार्यकारणी अध्यक्ष श्रीमती मंजू यादव जी, काठाडीह की कार्यकारणी अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा साहू जी,सुश्री निकिता साहू जी,सदस्य ममता धनगर जी,श्रीमति शान्ति पटेल जी,श्रीमति ज्योति साहू जी, श्रीमति मीना बघेल जी,श्रीमति शशिलता साहू जी, सुश्री पोमिका सिंहा जी, सुश्री गायत्री सिन्हा जी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker