छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

पंचकुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

The narad news 24,,,,,बेमेतरा। ग्राम आंदू स्थित गौठान सोसायटी परिसर में आयोजित सात दिवसीय पंचकुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक ज्ञान का अनमोल भंडार है। भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाएं, उनके उपदेश और जीवन दर्शन हमें सत्य, धर्म, कर्म, सेवा, त्याग एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।

 

उन्होंने आगे कहा कि पंचकुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं। यज्ञ से वातावरण में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है, वहीं भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जीवन में भक्ति, शांति और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। आज के व्यस्त जीवन में ऐसे आयोजन हमें अपनी आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ने और पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करते हैं।

 

विधायक श्री साहू ने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये समाज को एक सूत्र में पिरोने, आपसी भाईचारे को बढ़ाने और सामूहिक एकता को मजबूत करने का भी माध्यम हैं। उन्होंने भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रार्थना की कि क्षेत्र में सदैव सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख एवं मंगल का वास हो।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल,विधायक प्रतिनिधि किशन साहू, लखन लाल साहू, जनपद सदस्य प्रगति लालू साहू सहित आयोजन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button